Nagpur News: महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न के मामले बड़े पैमाने पर रोज उजागर हो रहे हैं. नासिक का कॉर्पोरेट जिहाद का मामले अभी चल ही रहा है, तो इसी कड़ी में नागपुर में भी यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है. यह मामला एक संस्था से जुड़ा हुआ है. नागपुर के मनकापुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रियाज काजी नामक आरोपी फिक्र फाउंडेशन और यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी नामक संस्था चलता है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था में काम करने वाली युवतियों ने आरोपी पर यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. युवतियों के अनुसार करीब एक साल से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था .अब तक चार पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
इस्लाम धर्म का पालन करने की बात करता था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी यहां काम करने वाली लड़कियों को इस्लाम धर्म का पालन करने की बात और उसकी बातें समझता था. शिकायत के अनुसार वहां काम करने वाली 22 से 28 साल की युवतियों को यह बताता था कि उन्हें नमाज पढ़ना चाहिए, रोजे रखना चाहिए, एक-दूसरे को अभिवादन करते हुए खुदा हाफिज बोलना चाहिए.
पीड़िताओं के मुताबिक उन्होंने यह बात नहीं मानी. अब विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की है. हर एंगल से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. ड़कियों के फेक आईडी बनाकर पर्सनल लाइफ में भी इंटरफेरेंस का आरोप लगा है. लड़कियों ने ऐसी शिकायत किया है. ऐसे में आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है.
इनकार करने पर नौकरी से निकलने की देता था धमकी
पीड़िताओं के शिकायत के बाद पुलिस पूरी तरीके से एक्शन मोड में आ गई है. पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि काजी उन पर जबरन धार्मिक गतिविधियों मे शामिल होने का दबाव डालता था. इनकार करने पर नौकरी से निकलना और जान से मारने की धमकी देता था. प्राप्त जानकारी के अनुसार बार-बार इस प्रकार की धमकी और कार्य करने से युवतियों ने नौकरी छोड़ना सही समझा.
मनकापुर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक हरीश कलसेकर ने इसकी जांच बड़ी गहनता से शुरू की. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे अदालत में पेश किया गया और 23 तारीख तक पुलिस हिरासत में उसे रखा गया है. पुलिस सख्ती से उसके साथ पूछताछ कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन चार युुवतियों के अलावा अन्य भी आरोपी का शिकार हुई होंगी. पुलिस ने इसकी भी तहकीकात शुरू कर दी है.
संस्था से जुड़े लोगों का पता लग रही पुलिस
काजी के खिलाफ यौन शोषण, धमकाने तथा आईटी एक्ट के तहत मामले दर्ज किया गया है. पुलिस काजी की संस्था से जुड़े लोगों का पता लग रही है. उसे आर्थिक मदद करने का ब्यौरा हासिल किया जा रहा है. पुलिस ने काजी से पीड़ित महिलाओं से शिकायत करने के लिए सामने आने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि पीड़िताओं की पहचान गुप्त रखी जाएगी.