<
Categories: देश

भाभी बीजेपी सरकार में मंत्री, ननद कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहीं निकाय चुनाव; आखिर कौन हैं नयनाबा जडेजा?

Naina Ba Jadeja Profile: गुजरात में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर रवींद्र जडेजा की बड़ी बहन नयनाबा जडेजा ने कांग्रेस के टिकट से राजकोट के वार्ड नंबर 2 से नामांकन दाखिल किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नयनाबा जडेजा का अपने भाई रवींद्र जडेजा और गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा से कैसा रिश्ता है?

Naina Ba Jadeja: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा कांग्रेस के टिकट से राजकोट के वार्ड नंबर 2 से निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल किया है. इसको लेकर उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि मैं 9 सालों से भी ज्यादा समय से समाज सेवा और कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रहीं हूं.

राजनीति में आने के सवाल पर वो कहती हैं कि अब मैं इस चुनाव में हिस्सा लेने के लिए काफी परिपक्व हो चुकी हूं. इसके अलावा, उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि मैंने पार्टी और पार्टी के लोगों से बहुत कुछ सीखा है. अभी मैं इतनी परिपक्व हो गई हूं कि मुझे चुनाव लड़ना है.

मैंने काम बहुत किया है

उन्होंने आगे कहा कि मैंने बहुत काम किया है. ये बात पार्टी को भी पता है. मैंने वार्ड नंबर 2 में बहुत काम किया हैं. मैंने अब तक वार्ड नंबर 2 का दौरा कर लिया है. वहां की क्या-क्या समस्या है? किस समस्या का समाधान नहीं हुआ है. ये सब मुझे काफी अच्छे तरीके से पता है. वार्ड नंबर में लोग बहुत परेशान हैं. इसलिए मुझे लगा कि पहले नीचे से काम करना चाहिए. अपना बेस अच्छा बनाना चाहिए. अपनी पकड़ अच्छी बनानी चाहिए. तब आगे बढ़ना चाहिए. इसलिए मैंने आज नामांकन किया है.

कांग्रेस के टिकट पर लड़ रही निकाय चुनाव

भाभी बीजेपी में हैं और आप कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए नयनाबा जडेजा ने कहा कि देखिए मुझे ऐसा लगता है कि ये आपके विचारों पर निर्भर करता है. मेरी कांग्रेसी विचारधारा है. मुझे लगता है कि बीजेपी शोषण करने वाली पार्टी है. उसे लोगों के दर्द और दुख से कोई लेना देना नहीं हैं. लेकिन मैं ऐसी नहीं हूं. मैं एकदम शॉफ्ट नेचर की हूं. जहां जरूरत पड़ता है वहां रौब भी दिखाते हैं और ये मैंने कांग्रेस से सीखा है कि आप लोगों के लिए काम करोगे, लोगों के साथ जुड़ोगे तब लोग आपको पहचानेंगे.

इसलिए मैं कांग्रेस से जुड़ी हुई हूं. काफी समय से जुड़ी हुई हूं. मुझे कांग्रेस से जुड़े हुए 9 साल से ऊपर हो गया है. अब मुझे लगा कि अब मैं चुनाव के लिए परिपक्व हो गई हूं. इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया.

कौन हैं नयनाबा जडेजा?

नयनाबा जडेजा रवींद्र जडेजा की बड़ी बहन हैं. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में रवींद्र जडेजा की पत्नी और अपनी भाभी रिवाबा जडेजा के सामने चुनाव लड़ने वाली थी. हालांकि ऐसै नहीं हो पाया. राजनीति में करियर शुरू करने से पहले नयनाबा अपने गृहनगर के एक स्थानीय अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थीं.

कैसा है रवींद्र जडेजा से रिश्ता?

साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा ने कहा था कि गुजरात के जामनगर में यह ‘जडेजा बनाम जडेजा’ का मुकाबला नहीं है, क्योंकि वहां कई परिवारों में सदस्य अलग-अलग पार्टियों के लिए काम करते हैं. उनकी भाभी रिवाबा जडेजा, जो रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं, जामनगर उत्तर से बीजेपी की उम्मीदवार थीं. वहीं उनकी बहन नयनाबा और उनके पिता अनिरुद्धसिंह जडेजा ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के लिए प्रचार किया था.

इसके अलावा, जब रिवाबा जडेजा मंत्री बनीं थीं तो नयनाबा जडेजा ने रिवाबा जडेजा पर तीखा हमला बोला था और उनकी संपत्ति में हुई बढ़ोतरी को लेकर सवाल किया था. हालांकि नयनाबा जडेजा और रवींद्र जडेजा के बीच रिश्ते बेहतर ही हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

1 अरब डॉलर और सबसे खूबसूरत लड़की…युगांडा आर्मी चीफ ने तुर्किए को दी खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे एर्दोगन?

Uganda Army Chief: युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे और देश के सेना प्रमुख…

Last Updated: April 12, 2026 19:21:56 IST

Shubman Gill ने कोहली को छोड़ा पीछे, IPL में सबसे तेज 4000 रन पुरे कर बने दूसरे भारतीय, लेकिन टॉप पर कौन?

Shubman Gill 4000 Runs: IPL में शुभमन गिल का 'विराट' धमाका! कोहली को पछाड़कर गिल…

Last Updated: April 12, 2026 19:19:57 IST

बेटे की चाहत में माता-पिता ने 2 बेटियों की ली जान? डायरी ने खोले राज़; पूरा मामला जान कांप उठेगा रूह

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में 2 मासूम बेटियों की मौत के बाद पुलिस अब…

Last Updated: April 12, 2026 18:42:36 IST

George Linde: कौन हैं जॉर्ज लिंडे? न ऑक्शन में बिका, न प्लेइंग 11 में नाम, फिर भी गुजरात के खिलाफ कर दी बैटिंग

IPL 2026: जिसे ऑक्शन में किसी ने नहीं पूछा, उस अनसोल्ड खिलाड़ी ने LSG के…

Last Updated: April 12, 2026 18:32:32 IST