Raigarh Murder Case: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. महिला की लाश एक लॉज में खून से लथपथ और नग्न अवस्था में मिली. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और रायगढ़ जिले में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में है. ये मामला रायगढ़ जिले के माणगांव तालुका के लोनेरे की है, जहां एक लॉज में खून से लथपथ एक युवती की नग्न लाश मिली. पुलिस को मामले की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस मामले में पूछताछ की जा रही है.
शव मिलने से इलाके में हड़कंप
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के माणगाव तालुका के लोनेरे में मुंबई-गोवा हाईवे के किनारे एक लॉज है. यहां पर एक युवक और युवती ने लॉज में कमरा लिया. दोपहर के बाद युवक वहां से अचानक गायब हो गया. वहीं युवती की लाश मिली है. महिला के शव पर एक भी कपड़ा नहीं था. हालांकि अब तक युवती की लाश की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं युवती की बेरहमी से हत्या होने और नग्न अवस्था में उसकी लाश मिलने से इलाके में डर का माहौल है.
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा
पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई. गोरेगांव पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. युवती की लाश की पहचान का काम चल रहा है.
अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
आशंका है कि जो युवक और युवती लॉज में कमरा लेने आए थे, ये लाश उसी महिला की है. वहीं युवक, युवती की हत्या कर मौके से फरार हो गया है. वहीं इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है. इस घटना के बाद पुलिस इस बारे में लॉज के मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है.