<

मुंह में पिन क्यों नहीं रखनी चाहिए? वडोदरा की किशोरी से हो गई गलती, डॉक्टर ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाली

अक्सर देखा होगा कि महिलाएं जब साड़ी या अन्य कपड़े पहनती हैं तो पिन जरूर लगाती हैं. ऐसा करने के पीछे का मकसद है कि साड़ी की प्लीट्स (चुन्नटें) अपनी जगह पर रहें. पल्लू गिरे नहीं और कपड़ा सही से टिका रहे. बेशक ये आपके लिए उपयोगी हो, लेकिन इसे कैरी करते वक्त कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए.

अक्सर देखा होगा कि महिलाएं जब साड़ी या अन्य कपड़े पहनती हैं तो पिन जरूर लगाती हैं. ऐसा करने के पीछे का मकसद है कि साड़ी की प्लीट्स (चुन्नटें) अपनी जगह पर रहें. पल्लू गिरे नहीं और कपड़ा सही से टिका रहे. बेशक ये आपके लिए उपयोगी हो, लेकिन इसे कैरी करते वक्त कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए. यह भी देखने में आता है कि महिलाएं इस पिन को अपने दांतों से दबा लेती हैं और साड़ी पहनने के बाद इसे लगा लेती हैं. यह आदत आपको किसी बड़ी परेशानी में भी डाल सकती है. इसका सबक वडोदरा की एक किशोरी से लेना चाहिए. आइए जानते हैं कि आखिर मुंह में पिन क्यों नहीं रखनी चाहिए

बाल-बाल बची 15 वर्षीय बच्ची

शनिवार को वडोदरा के पनिगेट की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की बाल-बाल बच गई, जब उसने गलती से हिजाब की पिन निगल ली और वह दिल के पास फेफड़ों तक जाने वाली श्वास नली में फंस गई. उसे एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां कान-नाक-गला (ईएनटी) विभाग और सिर-गर्दन शल्य चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद रिजिड ब्रोंकोस्कोपी के जरिए पिन को निकाल दिया. 

दर्द और सांस लेने में होने लगी थी परेशानी

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के डीन और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रंजन अय्यर ने कहा, “लड़की ने अपने सिर पर हिजाब पहना हुआ था और एक हाथ से कपड़े की तहों को पकड़े हुए थी और दूसरे हाथ से कपड़े की पिन मुंह में रखी हुई थी. पिन मुंह में रहते हुए चिल्लाने की कोशिश में गलती से पिन उसके गले में चली गई, जिसके बाद उसे गले में दर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी.

डॉक्टरों ने पिन कैसे निकाली

डॉ. अय्यर ने बताया कि इस प्रक्रिया में श्वसन नलिकाओं को देखने के लिए एक खोखली धातु की नली का उपयोग किया जाता है जिसके एक सिरे पर कैमरा और प्रकाश लगा होता है. उन्होंने कहा, “भोजन और श्वसन नलिकाओं की अंधेरी सुरंगों में, हम बाहरी वस्तु की स्थिति और उसके अक्ष को देख सकते थे. हमें यह जांचने की आवश्यकता थी कि क्या बाहरी वस्तु के नुकीले किनारे हैं और फेफड़ों या हृदय को नुकसान से बचाने के लिए स्कोप को तदनुसार समायोजित करना पड़ता था.

श्वासनली में पिन फंसने पर क्या होती परेशानियां

सांस लेने में परेशानी: अगर किसी के वायुमार्ग में किसी कारणवस रुकावट आती है तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति को सांस फूलना, हांफना या सांस लेने में मुश्किल हो सकती है.

तेज खांसी: श्वसन नली में पिन फंसने पर आपको तेज खांसी भी हो सकती है. दरअसल, शरीर का उस चीज को बाहर निकालने का नेचुरल प्रयास होता है.

साइनोसिस: पिन श्वसन नली में फंसने से ऑक्सीजन की कमी हो सकती है. ऐसा होने से होंठ और त्वचा नीली पड़ सकती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST

थकान मिटा देंगे ये 5 योगासन..! तनाव की भी हो जाएगी छुट्टी, नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…

Last Updated: June 1, 2026 23:44:35 IST

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST