<
Categories: देश

देश के टोल सिस्टम में बड़े बदलाव का एलान, नेशनल हाईवे से हटेंगे नाके, लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के टोल सिस्टम को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि टोल सिस्टम में कई बदलाव किए जाएंगे, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

Nitin Gadkari on NHAI Policy Changes: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के टोल सिस्टम में बदलावों को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इन बदलावों के बाद टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें खत्म हो जाएंगी. साथ ही उन्होंने देश के सभी नेशनल हाईवे से टोल नाके हटाए जाने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी सीमलेस ट्रैफिक प्लान पर काम कर रही है, जिसमें आपको टोल देने के लिए गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं होगी.

80 kmph की स्पीड से पार कर सकेंगे टोल

नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार नई तकनीक ला रही है, जिसके जरिए गाड़ियां 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टोल पॉइंट से निकल सकेंगी. वहां पर कोई टोल नाका या बैरियर नहीं होगा. उन्होंने बताया कि जैसे ही अआपकी गाड़ी उस टोल पॉइंट से गुजरेगी, वहां पर लगे हाई टैक कैमरे आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट (ANPR तकनीक) और फास्टैग की फोटो ले लेंगे. इसके बाद फास्टैग से लिंक किए गए अकाउंट से आपकी राशि अपने आप ही कट जाएगी.

एंट्री और एग्जिट पॉइंट के आधार पर कटेगा टोल

वहीं उन्होंने बताया कि कई जगहों पर वाहन चालकों को पूरे स्ट्रेच का पैसा देना पड़ता था चाहे वे कुछ ही दूर क्यों न गए हों, लेकिन बदलाव के बाद नई नीति के तहत ऐसा नहीं होगा. अब अगर किसी सड़क का टोल 60 किलोमीटर निर्धारित है और आप केवल 15 किलोमीटर ही चले हैं तो आपको केवल 15 किलोमीटर का ही टोल देना होगा. आपकी गाड़ी की एंट्री और उसके एग्जिट पॉइंट की दूरी रिकॉर्ड की जाएगी और उसके आधार पर ही पैसे कटेंगे.

3000 रुपए में सालाना पास

साथ ही उन्होंने आम जनता को राहत देते हुए एक नए सालाना पास के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अब केवल 3000 रुपए में 205 बार टोल पार करने की सुविधा मिलेगी. पहले लोगों को इतने ही सफर के लिए लगभग 15,000 रुपए  खर्च करने पड़ते थे. उन्होंने कहा कि ये पास लेने के बाद एक बार टोल पार करने का खर्च घटकर मात्र 15 रुपए रह जाएगा. उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 40 लाख लोग ये पास ले चुके हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST