<

मौत से पहले ही मरने का हो जाता है आभास! ऐसे लोगों के ICU में क्या होते हैं आखिरी शब्द, नर्स ने खोला राज

ये सच है कि जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है. किस इंसान को किस दिन मरना है यह सब तय होता है. लेकिन, क्या आपने सोचा है कि मरते हुए आदमी के मन में क्या चलता होगा? उस व्यक्ति को कैसे-कैसे ख्याल आते होंगे? वैसे तो ये तो मरने वाला व्यक्ति ही जानता होगा. मगर कई बार अस्पताल के डॉक्टर या नर्स को भी इस बात का पता चल जाता है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या कहती है नर्स-

ये सच है कि जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है. किस इंसान को किस दिन मरना है यह सब तय होता है. विधि के इस विधान को टाला या बदला नहीं जा सकता है. बेशक हर व्यक्ति के मौत का तरीका अलग हो. हालांकि, शास्त्र इसको मौत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत और जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि मरते हुए आदमी के मन में क्या चलता होगा? उस व्यक्ति को कैसे-कैसे ख्याल आते होंगे? इस दौरान मरीज क्या कहना चाहता है? वैसे तो ये तो मरने वाला व्यक्ति ही जानता होगा. मगर कई बार अस्पताल के डॉक्टर या नर्स को भी इस बात का पता चल जाता है. यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन इसका खुलासा आईसीयू में काम करने वाली नर्स ने किया है. उसका दावा कि है कि, उसने कई बार मरते हुए मरीजों के आखिरी शब्दों को सुना है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या कहती है नर्स-

क्या मौत से पहले मरने का पता चल जाता है?

हाल ही में एक आईसीयू में काम करने वाली नर्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्स्टी रॉब नाम की एक नर्स आईसीयू की देखरेख का काम करती हैं. इस नर्स ने हाल ही में एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले 4 सालों से, जब से वो आईसीयू की नर्स हैं, तब से उन्होंने कई लोगों को मरते देखा है और उनकी बातों को सुना है. नर्स कहती हैं कि, जो भी व्यक्ति मरता है, वो एक ही तरह की बात बोलता है. नर्स का दावा है कि- मरीज हमेशा एक जैसी ही बात कहते हैं. ‘वो बोलते हैं कि क्या आप मेरे परिवार को बता सकती हैं कि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं. मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा है, मुझे पता है कि मैं मरने वाला हूं.’

मरने वाले के क्या होते हैं आखिरी शब्द?

कर्स्टी वीडियो के जरिए कहती हैं कि, लोगों को मरने से पहले ही पता चल जाता है कि वो मरने वाले हैं. इसके पीछे आध्यात्मिक पहलु हैं, जिसको कोई भी समझा या बता नहीं सकता. उन्होंने कहा- मरीज के वायटल्स ठीक रहते हैं, उनके शरीर और स्थिति में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होता, जो खतरनाक लगे और जिससे कहा जा सके कि इससे ही उनकी मौत होगी. पर उसके बावजूद उनकी मौत हो जाती है. उन्होंने कहा कि अगर मरीज को लगने लगता है कि उसकी मौत होने वाली है, तो फिर चाहे उसे कोई भी दवा दी जाए, किसी भी तरह का इलाज किया जाए, उसकी मौत हो ही जाती है.

जिंदगी को बर्बाद करना बंद करें: कर्स्टी

नर्स कर्स्टी अपने वीडियो के जरिए कहती हैं कि, जब कोई व्यक्ति अपने अंदर बहुत बदलाव महसूस करता है और उनकी अंतरात्मा कहती है- तुम्हारे पास एक और मौका है जो आखिरी है. पर मरीज जल्द ही गुजर जाते हैं. ये बताते हुए कर्स्टी इमोशनल हो गईं. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वो अपनी जिंदगी को बर्बाद करना बंद करें और उन चीजों पर फोकस करें, जो असल में मायने रखती हैं. उनका कहना है कि हम लोग कई बार गैरजरूरी चीजों से अपना ध्यान भटकाने लगते हैं. जिंदगी का मतलब कभी न खत्म होने वाली चीजों का पीछा करना नहीं है. उनके वीडियो को लोगों का खूब सपोर्ट मिल रहा है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST