<
Categories: देश

2 करोड़ से अधिक आधार कार्ड डिएक्टिवेट! UIDAI ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

UIDAI: ​भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मृत व्यक्तियों के 2 करोड़ से अधिक आधार नंबरों को निष्क्रिय कर दिया है. इसका मकसद आधार डेटाबेस को सटीक बनाए रखना है.

UIDAI: आधार से जुड़ी कुछ जरूरी खबर है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) ने 2 करोड़ से ज्यादा मरे हुए लोगों के आधार नंबर डीएक्टिवेट कर दिया गया है. यह जरूरी कदम रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया अलग-अलग राज्य और केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के आधार पर उठाया गया है. परिवार के सदस्य अब MyAadhaar पोर्टल पर किसी अपने की मौत की रिपोर्ट कर सकते है. इससे आधार डेटाबेस को तुरंत अपडेट करने में मदद मिलेगी.

UIDAI ने यह फैसला आधार डेटाबेस को अप-टू-डेट रखने और किसी भी तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए लिया गया है. मरे हुए लोगों के आधार नबंर हटाने से यह पक्का होगा कि सरकारी स्कीमों का फायदा सिर्फ उन लोगों को मिले जो इसके लिए एलिजिबल है. UIDAI की यह पहल आधार सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह पक्का करता है कि हर आधार नबंर सही व्यक्ति से जुड़ा हो.

यह कदम क्यों ज़रूरी है?

कोई भी आधार नंबर किसी और को दोबारा असाइन नहीं किया जाता है. हालांकि किसी व्यक्ति की मौत के बाद उनका आधार नंबर डीएक्टिवेट करना बहुत जरूरी है. ऐसा पहचान में धोखाधड़ी को रोकने और किसी और को सरकारी स्कीमों का फ़ायदा उठाने के लिए आधार नंबर का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए किया जाता है.

नया फ़ीचर क्या है?

इस साल की शुरुआत में UIDAI ने एक नया फ़ीचर लॉन्च किया था जिससे परिवार के सदस्य मरे हुए आधार कार्ड होल्डर के बारे में जानकारी दे सकते है. यह फ़ीचर अभी 25 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में मरे हुए आधार कार्ड होल्डर के परिवार के लिए उपलब्ध है जो सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम का इस्तेमाल करते है. वे इसके लिए MyAadhaar पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते है. बाकी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पोर्टल के साथ इंटीग्रेशन अभी चल रहा है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST