<

डॉक्टर या भगवान! 1994 से दान करते हैं सैलरी, ठुकराया विदेश का अच्छा-खासा ऑफर, पेंशन से भी कर रहे गरीबों की सेवा

डॉक्टर टी के लाहिड़ी को लोग असली भगवान कहते हैं. उन्होंने निस्वार्थ भाव से मानव सेवा की. उन्होंने मानव सेवा के लिए न ही शादी की और न ही विदेश गए. उन्हें विदेश से काफी ऑफर्स मिले, जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया.

Padma Shri Dr TK Lahiri: डॉ. टी.के. लाहिड़ी यानी तपन कुमार लाहिड़ी को लोग भगवान का दूसरा रूप मानते हैं. वे एस साधारण डॉक्टर हैं, जिन्होंने निस्वार्थ सेवा भाव से गरीबों की सेवा के लिए पूरा जिंदगी समर्पित कर दी. वे वर्तमान समय में 85 साल के हैं और गरीबों की सेवा के खातिर उन्होंने कभी शादी नहीं की. विदेश की आकर्षक नौकरियों का ऑफर भी ठुकरा दिया. उन्होंने अपनी जिंदगी में मिलने वाली पूरी सैलेरी और पेंशन भी दान कर दी. बीएचयू से रिटायर होने के बाद भी मुफ्त इलाज जारी रखा क्योंकि डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना उनका पेशा ही नहीं बल्कि मानवता की सेवा है. उन्होंने खुद से वादा किया था कि वे अपनी आखिरी सांस तक लोगों का इलाज करेंगे. वे अपने इसी वायदे पर कायम हैं.

गरीबों की सेवा में लगा दी जिंदगी

डॉक्टर तपन कुमार लाहिड़ी ने अपनी पूरी जिंदगी गरीबों की सेवा में लगा दी, लोग उन्हें ‘असली भगवान’ कहते हैं. उन्हें विदेशों से बहुत नौकरियों के काफी अच्छे प्रस्ताव मिले लेकिन उन्होंने उन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया. उनका कहना था कि वे अपने मरीजों की देखभाल में कोई बाधा नहीं आने देना चाहते. उन्होंने गरीब मरीजों की सेवा के खातिर शादी नहीं की और अपने मरीजों के प्रति समर्पित रहे.

पूरी जिंदगी की कमाई का किया त्याग

बता दें कि डॉक्टर लाहिड़ी ने 1994 से अपनी पूरी सैलेरी और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन तक जरूरतमंदों के लिए दान कर दिया. वे 2003 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से रिटायर हो गए. इसके बाद आज भी वे वहां पर मुफ्त इलाज कर रहे हैं. उन्होंने ये साबित किया है कि उनके लिए डॉक्टरी एक पेशा नहीं बल्कि जीवन भर की सेवा है. उनके इस सेवा भाव के लिए उन्हें 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया. 

कौन हैं डॉक्टर तपन कुमार लाहिड़ी?

बता दें कि डॉक्टर तपन कुमार लाहिड़ी का जन्म कोलकाता में हुआ. उन्होंने सन 1969 में हृदय की शल्यचिकित्सा में इंग्लैण्ड के रॉयल क्कोलेज ऑफ सर्जन्स से फेलोशिप की. 1972 में उसी संस्थान से कार्डियोलॉजी सर्जरी में M.ch किया. इसके बाद उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में पढ़ाना शुरू किया. यहां उन्होंने हृद्वक्ष विभाग में रीडर, सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक, और विभागाध्यक्ष के तौर पर काम किया.

इसके बाद साल 2003 में वो सेवानिवृत्त हुए और उसके बाद वे अतिथि प्राध्यापक नियुक्त हुए. हालांकि इसके लिए वो कोई सैलेरी नहीं लेते थे. वे मानव सेवा के लिए अपनी सेवाएं मुफ्त में देने लगे. 2016 में मानव सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST

कपूर खानदान की छोटी बहू अचार बेचकर चलाती हैं अपना घर, कभी थीं करोड़ों की मालकिन; फिर क्या हुआ?

Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 12:41:20 IST

लेना चाहते हैं हैचबैक कार? Maruti Suzuki Swift vs Hyundai i20 में से क्या रहेगी बेस्ट, जानें दोनों में अंतर

यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री…

Last Updated: April 4, 2026 12:39:41 IST

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस… हेड टू हेड में कौन आगे, IPL में कैसा रहा है इतिहास?

DC vs MI Head To Head: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 12:35:10 IST