Live TV
Search
Home > देश > Palghar Factory Blast: पालघर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, 2 की मौत

Palghar Factory Blast: पालघर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, 2 की मौत

Palghar Factory Blast News: महाराष्ट्र के पालघर में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया. इस घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-04-21 17:07:18

Mobile Ads 1x1

Palghar Firecracker Factory Blast: महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा हादसा हो गया है. जिले के वाडा स्थित कोनासाई में एक पटाखा फैक्ट्री में उत्पादन के दौरान धमाका हो गया. इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, धमाका बारूद के अनियंत्रित विस्फोट के कारण हुआ है. अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

जानकारी के मुताबिक वाडा तालुका के कोनासाई गांव में एक पुराने फार्महाउस में टिन के शेड में पटाखा निर्माण इकाई में दोपहर करीब 12 बजे विस्फोट हुआ. उस समय लगभग 35 मजदूर पटाखे बनाने में लगे हुए थे. इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं.

एक मजदूर की मौके पर ही हुई मौत

बताया जा रहा है कि जब रसायनों को मिलाने की प्रक्रिया चल रही थी, उसी दौरान यह घटना हुई. इस घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला 90 प्रतिशत तक झुलस गई.

बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें वाडा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. उनमें से कुछ को बाद में बेहतर इलाज के लिए भिवंडी उप-जिला अस्पताल और एक अन्य चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया.

दोनों मृतकों की हुई पहचान 

सूचना पर बचाव अभियान के लिए दमकल सेवाएं और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गईं. विस्फोट के बाद लगी आग पर दमकल कर्मियों ने तुरंत काबू पा लिया. मृतकों की पहचान भवेश दिलीप वावरे (35) और मोनिका सचिन पडवाले (30) के रूप में हुई है.

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या पटाखा के पास आवश्यक लाइसेंस थे और क्या उसने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया था.

तमिलनाडु में हुई थी 23 लोगों की मौत

बता दें कि यह घटना रविवार को तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के ठीक बाद हुई है, जिसमें 23 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए थे.

MORE NEWS