<
Categories: देश

‘मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था…’ PM मोदी से क्या बोले फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ कैप्टन स्मित माछर? सुन दंग रह गए भारतीय प्रधानमंत्री

Smit Machchhar Talk to PM Modi: कॉल के दौरान कैप्टन स्मित इमोशनल हो गए और कहा कि PM मोदी से बात करना उनके लिए बहुत खास पल था. उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि मोदी उनके "सबसे बड़े आइडल" हैं.

Smit Machchhar Talk to PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉल पर फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित माछर से बात की, जिन्होंने इज़राइल जाने वाली फ़्लाइट को क्रैश करने की अपने को-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने में मदद की थी. उन्होंने उनकी हिम्मत, सूझबूझ और धैर्य की तारीफ़ की. बातचीत के दौरान, स्मित ने प्रधानमंत्री को बताया कि जब भी उन्हें मुश्किल होती है तो वह हनुमान चालीसा पढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि वह फ्लाईदुबई फ़्लाइट में तनाव के समय में भी इसे पढ़ रहे थे.

पीएम मोदी को बताया आइडल

कॉल के दौरान कैप्टन स्मित इमोशनल हो गए और कहा कि PM मोदी से बात करना उनके लिए बहुत खास पल था. उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि मोदी उनके “सबसे बड़े आइडल” हैं. PM मोदी ने स्मित से कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है और उन्होंने विमान में सवार लोगों की जान बचाने के उनके साहस और इरादे की तारीफ़ की. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वे नहीं हैं जो जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार हैं.

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की मां गीता बेन का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने उन्हें भगवद्गीता के मूल्यों और शिक्षाओं के साथ बड़ा किया है. स्मित ने कहा कि प्रधानमंत्री का फोन आना उनके लिए बेहद गर्व की बात है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें पीएम मोदी से बात करने का मौका मिलेगा. इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी कैप्टन स्मित मच्छर के साहस और दूसरों की जान बचाने के उनके प्रयास की तारीफ कर चुके हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए कहा था कि उन्होंने “9/11 जैसी त्रासदी” को टालने में मदद की.पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की पत्नी और माता-पिता से भी बात की और उनकी बहादुरी की प्रशंसा की.

क्या हुआ था फ्लाईदुबई की फ्लाइट में?

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 बुधवार को दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी. विमान ने इमरजेंसी सिग्नल भेजे और अचानक तेजी से ऊंचाई खोने लगा. इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया.विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे शामिल थे. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कैप्टन स्मित खून से लथपथ, ऑक्सीजन मास्क पहने और विमान की गैली में जमीन पर लेटे हुए दिखाई दिए.

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मुताबिक, एक इजरायली यात्री ने उन्हें बताया कि विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा था. इसके बाद यात्री और चालक दल के एक सदस्य ने कॉकपिट में पहुंचकर कथित तौर पर सह-पायलट को काबू करने में मदद की. सह-पायलट पर कैप्टन स्मित को चाकू मारने और विमान के सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप है.घटना के बाद संयुक्त अरब अमीरात ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हमले के पीछे की वजह या कथित हमले का मकसद अभी जांच के दायरे में है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Bijnor Kamal Nath Land Fraud: पूर्व CM कमलनाथ के साथ बड़ा खेला, 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश; पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

Bijnor Kamal Nath Land Fraud: बिजनौर में पूर्व CM कमलनाथ की 90 बीघा पैतृक जमीन…

Last Updated: October 2, 2026 14:34:22 IST

कौन सी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं आकाश आनंद? मायावती के भतीजे का बड़ा ऐलान, कहा-‘पूरे बहुजन समाज के सामने…’,

Akash Anand: 10 सितंबर को मायावती ने आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को…

Last Updated: October 2, 2026 14:26:48 IST

Premanandji Disciple CCTV: कैसे ली Premanand Ji के शिष्य ने ली अपनी जान? CCTV में कैद हुआ मौत का पूरा मंजर; जमीन पर लेटकर किया सोच-विचार और फिर…

Premanandji Disciple CCTV: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत के मामले में दूसरा…

Last Updated: October 2, 2026 13:21:35 IST

Odisha News: 80 साल की महिला से दुष्कर्म! बेटी के घर से लौट रही थी दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला, हैवानों ने जंगल में घसीटकर दिखाई दरिंदगी

ओडिशा के नबरंगपुर जिले के एक जंगल में 80 वर्षीय दृष्टिहीन महिला के साथ कथित…

Last Updated: October 2, 2026 13:17:06 IST

Mahavir Jain: नीम करोली बाबा के बाद अब पर्दे पर आएगी महावीर जैन की कहानी, रवि किशन भी होंगे हिस्सा

Mahavir Jain: हाल ही में बाबा नीम करोली पर फिल्म हनुमान अंश रिलीज हुई, जिसे…

Last Updated: October 2, 2026 13:11:05 IST

Haryana News: पत्नी को पीट रहा था पति, बीच-बचाव के लिए आगे आया 16 साल का किशोर, मां को बचाने में पिता की चली गई जान

पुंडरी में पारिवारिक झगड़े के दौरान एक 55 वर्षीय ईंट भट्ठे के मजदूर की कथित…

Last Updated: October 2, 2026 13:04:38 IST