<
Categories: देश

Premanandji Disciple CCTV: कैसे ली Premanand Ji के शिष्य ने ली अपनी जान? CCTV में कैद हुआ मौत का पूरा मंजर; जमीन पर लेटकर किया सोच-विचार और फिर…

Premanandji Disciple CCTV: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत के मामले में दूसरा CCTV वीडियो सामने आया है. जिसमें दीपक को बैचेन हालत में देखा जा सकता है. पुलिस परिवार की शिकायत समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Premanandji Disciple CCTV: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के मामले में एक और CCTV वीडियो सामने आया है. जिसमें दीपक लोधी आश्रम की छत पर नजर आ रहे हैं और कुछ देर बाद खुद नीचे कूदते दिखाई देते हैं. वीडियो में कूदने से पहले वह कुछ परेशान से नजर आते हैं. इसके बाद अचानक वह छत से नीचे छलांग लगा देते हैं.

मौत के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, वृंदावन के बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से दीपक लोधी नीचे कूद गए थे. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई.

आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम?

दीपक लोधी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. उनकी मौत के बाद परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है. परिवार की शिकायत में मामले के सभी पहलुओं की जांच करने की मांग की गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर भी मामले की छानबीन की जा रही है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है. 

पुलिस ने दिया बड़ा बयान

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) वृंदावन संदीप कुमार के मुताबिक, रसिक दुलारी शरण ही दीपक लोधी का मूल नाम था. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है. उन्होंने बताया कि CCTV फुटेज की जांच में दीपक लोधी के खुद छत से नीचे कूदने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस परिवार की शिकायत के बाद घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.

CCTV फुटेज खंगाली गई

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान आश्रम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके अलावा घटना के समय दीपक लोधी के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले वहां क्या हुआ था और दीपक की मानसिक स्थिति या परिस्थितियों से जुड़ी कोई जानकारी सामने आती है या नहीं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक ब्लीडिंग को मौत की वजह बताया गया है. इसके साथ ही पुलिस को उस कमरे से एक ग्राइंडर भी मिला है, जहां दीपक लोधी रहते थे. पुलिस के अनुसार, उनके प्राइवेट पार्ट के कटने से जुड़े तथ्य भी जांच में सामने आए हैं. यह चोट किन परिस्थितियों में हुई और इसका घटना से क्या संबंध है, यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा.

घटनास्थल की जांच-पड़ताल

पुलिस इस मामले में CCTV फुटेज, घटनास्थल से मिले सामान और लोगों के बयानों को जांच का हिस्सा बना रही है. परिवार की शिकायत को भी जांच में शामिल किया गया है. फिलहाल पुलिस की शुरुआती जांच में मौत को आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी.

ये भी पढ़ें:  मां बनी हैवान; मॉडलिंग का चढ़ा भूत, अपने ही बच्चों की ले ली जान, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

वृंदावन में किया अंतिम संस्कार

दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण का अंतिम संस्कार वृंदावन में कर दिया गया है. उनकी मौत के बाद सामने आए CCTV वीडियो ने घटना को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने से पहले मौत की वजह या किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है. पुलिस सभी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:  Maharashtra Crime: दोष दूर करने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ… ऐसे हुआ खुलासा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST

बहन की शादी के लिए गांव पहुंचा सलीम, आरोपी को देख ताजा हुआ पुराने जख्मों का दर्द, पीड़ित परिवार ने जाहिर की चिंता

Shabnam murder case: अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में शबनम हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी…

Last Updated: October 22, 2026 22:48:23 IST

Jharkhand News: घर में भाभी को अकेलाा देख मचला देवर का मन, कर दी गंदी हरकत और फिर…

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को घर…

Last Updated: October 22, 2026 22:44:20 IST

UP News: दुर्गा पूजा में पिया चरणामृत, फिर लगवाना पड़ा रेबीज का इंजेक्शन, 450 लोगों में खौफ

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच…

Last Updated: October 22, 2026 22:13:30 IST

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मिलेगा एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म,…

Last Updated: October 22, 2026 22:11:44 IST