<
Categories: देश

Sewa Teerth: ‘सेवा तीर्थ’ के पहले ही दिन PM मोदी ने देशवासियों को दिए 4 बड़े तोहफे! यहां पढ़िए आपके लिए क्या है?

नए PMO के उद्घाटन पर PM मोदी का 'सेवा तीर्थ' संकल्प! सड़क हादसे में ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज, 6 करोड़ लखपति दीदी, किसानों को ₹2 लाख करोड़ व स्टार्टअप्स को बड़ी सौगात...

New PMO Office: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ से अपने कार्यकाल की नई शुरुआत करते हुए कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. इन फैसलों में समाज के हर वर्ग चाहे वो किसान हों, महिलाएं हों, युवा हों या जरूरतमंद सभी के लिए ‘सेवा’ का भाव साफ झलकता है.  आइये जानते हैं क्या है वो योजना और इससे किसे फायदा पहुंचने वाला है…

1. PM RAHAT योजना

हादसे के वक्त शुरुआती कुछ मिनट जान बचाने के लिए सबसे कीमती होते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने PM RAHAT योजना को मंजूरी दी है. इसके तहत सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस (मुफ्त) इलाज मिलेगा. अब पैसों की कमी की वजह से किसी भी नागरिक की जान नहीं जाएगी.

2. ‘लखपति दीदी’ का नया लक्ष्य

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य समय से एक साल पहले ही पूरा कर लिया गया है. अब इस सफलता को देखते हुए लक्ष्य को दोगुना कर दिया गया है. सरकार ने अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का नया और बड़ा लक्ष्य रखा है.

3. किसानों को बड़ी सौगात

खेती-किसानी को आधुनिक बनाने और गांवों में कोल्ड स्टोरेज व अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) की राशि को ₹1 लाख करोड़ से बढ़ाकर अब सीधे ₹2 लाख करोड़ कर दिया गया है. इससे किसानों को अपनी फसल का सही दाम पाने और उपज को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

4. स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0

भारत के युवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने Startup India Fund of Funds 2.0 को मंजूरी दी है. इसके लिए ₹10,000 करोड़ का फंड रखा गया है. यह मुख्य रूप से डीप टेक, मैन्युफैक्चरिंग और नई तकनीकों पर काम करने वाले शुरुआती दौर के स्टार्टअप्स की मदद करेगा।

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

UPSC IAS Story: छोटे गांव से बड़ा मुकाम, कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट, तीन बार फेल, चौथे प्रयास में बनीं IAS

UPSC IAS Success Story: सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने लक्ष्य…

Last Updated: March 26, 2026 15:09:58 IST

पाकिस्तान के क्रिकेटरों पर क्यों भड़के वॉर्नर, मीडिया वालों के सामने ही सिखाई तमीज; वीडियो वायरल

David Warner PSL: इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, वार्नर को PSL 2026…

Last Updated: March 26, 2026 14:42:09 IST

पावर और फीचर्स में दमदार हैं Renault Duster vs Volkswagen Taigun Facelift, जानें परफॉर्मेंस में कौन आगे

यह दानों कारें परफॉर्मेंस और फीचर्स में काफी बेहतरीन मानी जाती है. डस्टर को हाल…

Last Updated: March 26, 2026 14:40:45 IST

कौन हैं नबील गबोल? धुरंधर के जमील जमाली के कारण मुसीबत में फंसे; पहले खुद किया था ये दावा

Nabeel Gabol: धुरंधर फिल्म के दोनों पार्ट में जमील जमाली के किरदार की वजह से…

Last Updated: March 26, 2026 14:22:10 IST

PNG vs LPG: क्या आप भी ले सकते हैं PNG और LPG साथ-साथ? दूर करें कन्फ्यूजन; जानें क्या कहते हैं सरकार के नियम

LPG Cylinder: अब भी कहीं न कहीं मध्य-पूर्व में तनाव कम नहीं हुआ है. और…

Last Updated: March 26, 2026 14:14:12 IST

वीरता पुरस्कार विजेता सैनिकों को बड़ा तोहफा, जीवनसाथी व माता-पिता ट्रेन में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Indian Army News: भारत सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत वीरता पुरस्कार…

Last Updated: March 26, 2026 14:13:01 IST