PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल और राजस्थान के ज्यादातर लोगों ने अपने बिजली के बिल को लगभग जीरो कर दिया है. देश के करीब 28 लाख से अधिक परिवार अपने घर की छत पर बिजली बना हैं. सरकार भी 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम लगाने के लिए 78,000 रुपये तक सब्सिडी दे रही है. यदि आप भी बिजली के बिल को भरते-भरते थक गए हैं तो पीएम सूर्य घर योजना का फायदा ले सकते हैं, जो आपकी जेब को खाली होने से बचा सकता है. यहां जानें कैसे?
PM Surya Ghar Scheme: 300 यूनिट फ्री बिजली, खूब चलाएं पंखे-एसी, हर साल बचेंगे ₹15,000, सरकार भी देगी ₹78,000
PM Surya Ghar Yojana: देश की जनता को राहत पहुंचाने और दैनिक खर्च के बोझ को हल्का करने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है. ऐसी ही एक स्कीम- पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना अब लोगों को बिजली के बिल से राहत दिला रही है. अच्छी बात तो यह है कि इस योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार आपको पैसे तो देगी ही, आप बिजली कंपनियों को ये बिजली बेचकर अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं. किराए के घरों में रहने वाले लोग भी इस मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले सकते हैं. यहां जानिए इसके आवेदन का पूरा प्रोसेस और डोक्यूमेंट्स-
विदेशों पर बिजली की निर्भरता को कम करने के लिए सरकार ने 13 फरवरी, 2024 को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की. इससे देश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को लंबे-चौड़े बिजली के बिलों से राहत मिलेगी. इस योजना के तहत सरकार ने 2027 तक 1 करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य बनाया है, जिसके लिए आम जमता को 30,000 रुपये से 78,000 रुपये की आर्थिक मदद भी दी जा रही है.
जो भी परिवार पीएम सू्र्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत बिजली बनाना और पैसे बचाना चाहते हैं वो नेशनल पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. ये योजना की आधिकारिक साइट है, जहां आप सोलर पैनल लगाने के लिए विक्रेता को चुन सकते हैं, इस बेवसाइट के होम पेज पर सोलर पैनल के साइज, विक्रेता रेटिंग, प्रॉफिट कैल्कुलेशन, सब्सिडी आदि की जानकारी भी उपलब्ध है. आप नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार करके ऑफिशियल साइट पर डायरेक्ट या जन सुविधा केंद्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
सबसे पहले पीएम सू्र्य घर: मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक साइट https://pmsuryaghar.gov.in/#/ पर जाएं.
जब आप अपना आवेदन फॉर्म सब्मिट कर देंगे तो कुछ समय में DISCOM से अप्रूवल मिल जाएगा और रजिस्टर्ड वेंडर आपके घर की छत पर सोलर पैनल लगा देगा. ये काम यहीं खत्म नहीं होता, सोलर पैनल लगवाने के बाद आपको नेट मीटर के लिए अप्लाई करना होगा. नेट मीटर लगने के बाद DISCOM की टीम आपके सोलर प्लांट का वेरिफिकेशन करेगी. यहां से हरी झंड़ी मिलने के बाद आप सब्सिडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जो 30 दिनों के अंदर आपके बैंक अकाउंट में आ जाती है.
पीएम सू्र्य घर: मुफ्त बिजली योजना में आवेदन करने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखें-
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के बाद 300 यूनिट तक बिजली का बिल जीरो हो जाएगा. बिजली आपकी छत पर बनेगी, जिससे बिजली गुल होने की भी चिंता नहीं रहेगी. यदि इस्तेमाल से ज्यादा बिजली बन ही है तो इसकी ग्रिड बेचकर पैसा बना सकते हैं.
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत देश का हर परिवार अपनी घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकता है. इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपकी छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह और बिजली कनेक्शन होना चाहिए. कोई भी मकान मालिक, बिजनेस मैन, फ्लैट के मालिक या किराएदार भी मालिक की परमिशन पर सोलर प्लांट लगा सकते हैं. यह योजना गांव और शहर दोनों जगह के लोगों को फायदा पहुंचा रही है.
MSU Female Student Cried Video: वडोदरा की MS यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स की एक…
Women’s T20 World Cup 2026: ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज…
नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: नोएडा में चल रहे श्रमिकों के प्रर्दशन को लेकर सीएम…
Vastu Tips: हिंदू धर्म में कुछ ऐसे पेड़ होते हैं, जिन्हें काटने से काफी नुकसान…
Dashrath Singh Success Story: झुंझुनू के किसान परिवार से आने वाले पूर्व सैनिक दशरथ सिंह ने…
गाज़ियाबाद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 'परफेक्ट सेल्फी' लेने की कोशिश जिंदगी…