<
Categories: देश

74 की उम्र में क्यों हैं PM Modi इतने फिट? जानिए इनका डेली रुटिन

PM Modi Lifestyle: PM मोदी का डाइट प्लान काफी सिंपल और पौष्टिक है, क्या आपने सोचा है 74 साल की उम्र में भी प्रधानमंत्री मोदी इतना फिट कैसे रहते हैं. आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं.

PM Modi Diet Plan: क्या आपने कभी सोचा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसा क्या खाते हैं कि वो 74 साल की उम्र में भी इतने फिट हैं. जिस ऊर्जा और तंदुरुस्ती के प्रधानमंत्री देश-विदेश में अपने व्यस्त कार्यक्रम को मैनेज करते हैं, वो अपने आप में फिटनेस का एक बेहतरीन उदाहरण है. इसके पीछे उनका खानपान और जीवनशैली का अनुशासन सबसे अहम माना जाता है. खास बात ये है कि मोदी जी की डाइटिंग की आदतों में वो सभी सिद्धांत शामिल हैं जिनका समर्थन आज का आधुनिक पोषण और चिकित्सा विज्ञान भी करता है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंटरमिटेंट फास्टिंग, माइंडफुल ईटिंग, हाइड्रेशन और कम तेल वाला आहार जैसी सभी बातों का पालन करते हैं. आज हम आपको मोदी जी का असली डाइट प्लान बता रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 

PM मोदी की इंटरमिटेंट फास्टिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 50 साल से भी ज़्यादा समय से उपवास कर रहे हैं. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उपवास मुझे कभी धीमा नहीं करता. ये मुझे तेज़ बनाता है. रिपोर्ट्स की माने तो इंटरमिटेंट फास्टिंग के कई बड़े फ़ायदे होते हैं . दरअसल, यह इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाता है, इतना ही नहीं यी वज़न भी नियंत्रित करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है और दिमाग़ की शक्ति को भी बढ़ा देता है. व्रत रखना PM Modi की जिंदगी का अहम हिस्सा है. 

जानिए इनका डाइट प्लान

खास बात तो ये है कि मानसून के महीनों में, मोदी जी अक्सर 24 घंटे में सिर्फ एक बार ही खाना खाते हैं. इसे विज्ञान की भाषा में OMAD डाइट या कैलोरी रिस्ट्रिक्शन भी कहते हैं. यह आजकल काफी ट्रेंड में है. कई बड़े कलाकार इसे अपनाकर अपना वजन कम करते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  इस डाइट को अपनाने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहता है और पाचन पर भार कम पड़ता है. साथ ही, मधुमेह और दिल की समस्याओं जैसी उम्र से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है.

जानिए इनका स्नेक टाइम

एक बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि खाना पकाने में तेल का इस्तेमाल 10% कम करें, यह छोटी सी आदत बड़ा बदलाव लाती है. उन्होंने यह भी बताया कि वो साल में लगभग 300 दिन मखाना खाते हैं. क्योंकि मखाना कम कैलोरी, उच्च प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.

जानिए PM Modi का पसंदीदा नाश्ता

इससे पहले भी एक इंटरव्यू में, प्रधानमंत्री मोदी जी ने बताया था कि उनका नाश्ता पोहा और अदरक वाली चाय जैसा सादा होता है. यह एक संतुलित विकल्प है क्योंकि पोहा हल्का और पाचन के लिए अच्छा होता है. अदरक इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है.

Heena Khan

Recent Posts

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST