Mallika Sherawat on casting couch: इस हसीना ने बॉलीवुड में आते ही अपने हुस्न से सबको दीवाना कर दिया. पहली ही फिल्म में भर-भरकर बोल्ड सीन दिए थे. आज भी लोग उनकी अदाओं के दीवाने हैं. लेकिन इस हसीना को भी फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.
Mallika Sherawat on Bollywood : कास्टिंग काउच बॉलीवुड (Bollywood Casting Couch) की दुनिया का वो काला अंधेरी है जिससे कई एक्ट्रेसेस को गुजरना पड़ा है. फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद कास्टिंग काउच को लेकर कई एक्ट्रेसेस अपनी बात रख चुकी हैं. इस हसीना को भी इस दर्द से गुजरना पड़ा था. एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बातचीत भी की है. हम बात कर रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Shehrawat) की. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2003 से की थी. वह अपनी पहली ही फिल्म से छा गई थीं. फिल्म में एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार के साथ कई बोल्ड और इंटीमेट सीन शूट किए थे.
मल्लिका शेरावत अपनी बोल्ड और बिंदास इमेज के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने साल 2003 में ‘ख्वाहिश’ (Khawaish) फिल्म से अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस अपने बोल्ड सीन से दर्शकों के पसीने छुड़ा दिए थे. पर्दे पर बेबाक अंदाज में नजर आने वाली मल्लिका शेरावत ने खुलासा करते हुआ बताया था कि- एक्टर उन्हें रात में बुलाते थे. एक्ट्रेस ने एक नहीं बल्कि कई बार कास्टिंग काउच का अनुभव शेयर किया है. मल्लिका शेरावत से पहले भी कई एक्ट्रेसेस कास्टिंग काउच को लेकर सच कह चुकी है. बॉलीवुड में इसे लेकर काफी बवाल भी मच चुका है. एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ कुछ ‘ए’ हीरो उन्हें रात में आने के लिए कहते थे.
मल्लिका शेरावत ने आगे बताया कि – जब उन्होंने समझोता करने से मना कर दिया तो उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने कम हो गए थे. अपने अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस को अब काम के लिए तरसना पड़ रहा था. मल्लिका शेरावत उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने कदम जमाए. वह चीनी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हो चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. ग्लैमर भरी इस दुनिया में कास्टिंग काउच का शिकार एक्ट्रेसेस की लिस्ट काफी लंबी है. कई तो खुलकर इस बारे में अब तक बात नहीं कर पाई हैं.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…