<
Categories: देश

कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू, ममिया ससुर बनेंगे राहुल गांधी, 7 साल से किससे चल रहा था इश्क; आखिर कब होगी शादी

Aviva Baig Bahu Priyankah gandhi : प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा बुधवार (31 दिसंबर, 2025) को राजस्थान के रणथम्भौर में अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से औपचारिक सगाई करेंगे. रेहान और अवीवा बेग के परिवार जल्द ही शादी की तारीख भी तय करने वाले हैं.

Aviva Baig Bahu Priyankah Gandhi: देश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में शुमार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जल्द ही समधन बनने वाली हैं, जबकि उनके भाई यानी राहुल गांधी ममिया ससुर बनेगें. केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई की, लेकिन औपचारिक सगाई बुधवार (31 जनवरी, 2025) को राजस्थान के रणथंभौर में होगी. इसमें करीबी रिश्तेदार और राजनीति से जुड़े शख्सियतें शामिल हो सकती हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों की शादी की तारीख तय हो सकती है. वहीं, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इस सगाई को काफी गोपनीय रखा गया, लेकिन इसकी जानकारी तेजी से सोशल मीडिया और मेन स्ट्रीम मीडिया पर वायरल हो रही है. इस स्टोरी में हम बात करेंगे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड, उनकी पढ़ाई, नेटवर्थ समेत अन्य चीजों के बारे में.

कौन हैं प्रियंका गांधी की बहू?

प्रियंका गांधी के बेटे रेहना वाड्रा ने लंबा समय बिताने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई की है. अवीवा के बारे में कहा जाता है कि उन्हें फोटग्रॉफी का शौक है. अवीवा बेग का परिवार दिल्ली का रहने वाला है. रेहान की तरह ही अवीवा फोटोग्राफर हैं. एक ही शौक होने के चलते दोनों करीब आए.

7 साल से चल रहा अफेयर

रेहान और अवीवा बेग दोनों का करीब 7 सालों से अफेयर चल रहा है. दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं. जान-पहचान और दोस्ती होने के बाद दोनों को प्यार हो गया. यह भी जानकारी सामने आई है कि रेहान वाड्रा ने कुछ महीनों पहले ही अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया था. रेहान के अंदाज पर फिदा अवीवा ने प्रपोज स्वीकार कर लिया. इसके हाद दोनों परिवारों को भी ये रिश्ता कुबूल है. यह भी जानकारी सामने आई है कि 29 दिसंबर, 2025 की रात को दोनों परिवारों की मौजूदगी में रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया. वैसे रेहान अपनी गर्लफ्रेंड इससे पहले भी शादी के लिए प्रपोज कर चुके हैं.

अवीवा और रेहाल की फैमिली में भी अच्छे संबंध

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी और अवीवा बेग के माता-पिता इमरान बेग एक-दूसरे को जानते हैं. कई सालों से परिवार भी आपस में जुड़ा हुआ है. अवीवा के पिता इमरा बेग दिल्ली के बड़े कारोबारी हैं. सूत्रों ने बताया है कि सगाई का समारोह 31 दिसंबर, 2025 को राजस्थान के रणथम्भौर में होगा.

कब होगी शादी?

यह भी जानकारी सामने आई है कि रेहाल और अवीवा की शादी कुछ महीनों बाद होगी. अवीवा की मां नंदिता बेग और प्रियंका गांधी पुरानी दोस्त हैं. कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन की अंदरूनी साज सज्जा में नंदिता बेग ने प्रियंका गांधी का हाथ बंटाया था, जबकि रेहान की मंगेतर अवीवा के पिता इमरान बेग व्यवसायी हैं.

साथ में की ही स्कूली पढ़ाई

यह भी जानकारी सामने आई है कि रेहान वाड्रा और अवीवा की दोस्ती 5-7 साल की उम्र से हैं. दोनों की शुरुआती पढ़ाई भी एक ही स्कूल में हुई. फोटोग्राफी का शौक रखने वालीं नंदिता भी अपनी मां की तरह इंटीरियर डिज़ाइनर हैं. वहीं, अवीवा के ब्वॉयफ्रेंड रेहान वाड्रा पेशेवर फोटोग्राफर हैं. फोटोग्राफी को लेकर रेहान डॉर्क परसेप्शन के नाम से अपनी सोलो एक्जीबिशन भी कर चुके हैं. रेहान विजुअल आर्टिस्ट हैं और उनकी कोलकाता में फोटग्रॉफी की प्रदर्शनी भी लग चुकी है. इसको काफी सराहा भी गया था.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

थिएटर के बाद अब OTT पर मचेगा धमाल , जानें ‘भाबीजी घर पर हैं’ कब और कहां देखें

Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की स्पिन-ऑफ फिल्म 'भाभीजी घर…

Last Updated: March 24, 2026 19:05:38 IST

40 हीरों वाली अंगूठी में दिखा आमिर खान का प्यार! गौरी स्प्रैट ने पहनी एक्वामरीन रिंग, क्या है खासियत

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हीरे की दो…

Last Updated: March 24, 2026 18:50:58 IST

कौन है सोनू पंजाबन? जिन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने मानव तस्करी केस में किया बरी, जानें पूरा मामला

Sonu Punjaban: दिल्ली उच्च न्यायालय ने वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी के एक मामले में गीता…

Last Updated: March 24, 2026 18:42:05 IST

MacBook Neo को टक्कर देते हैं ये 4 लैपटॉप, जबरदस्त फीचर्स के साथ कीमत में भी किफायती

हालांकि, देखा जाए तो टेक मार्केट में ऐसे कई लैपटॉप हैं, जो न सिर्फ इसकी…

Last Updated: March 24, 2026 18:36:03 IST

हमेशा के लिए खाली रहेंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें… RCB का बड़ा फैसला, प्रैक्टिस में 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी. ये खाली सीटें उन…

Last Updated: March 24, 2026 18:23:56 IST

Viral Video: नई गाड़ी लेकर बच्चों को घुमा रहा था व्यक्ति, बच्चा चोर समझ लोगों ने कर दी धुनाई

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक आदमी ने नई गाड़ी खरीदी. वो अपनी गली के…

Last Updated: March 24, 2026 18:12:43 IST