<
Categories: देश

पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कई मार्ग हुए बंद, यहां देखें- वैकल्पिक रास्तों की पूरी लिस्ट

US-India Trade Deal: अमेरिका-भारत ट्रे़ड डील के विरोध में पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच कर दिया है. जिसके बाद दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर कई मार्ग बंद हो गए हैं.

Punjab Farmer Protest: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में 21 जुलाई को किसानों के दिल्ली मार्च के आह्वान को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने अमृतसर-दिल्ली GT रोड पर बड़े पैमाने पर नाकेबंदी शुरू कर दी है. बड़ी संख्या में किसान पहले ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहुंच गए हैं. इस बीच, सुरक्षा के तौर पर पुलिस जेसीबी और पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल करके मजबूत बैरिकेड्स लगा रही है और भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. जीटी रोड पर पाबंदियों के कारण गाड़ियों का दबाव अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आ गया है.

गाड़ियों की आवाजाही के दबाव के कारण लालरू से लेहली तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं. हालात ऐसे हैं कि हाईवे और दोनों तरफ की सर्विस रोड पूरी तरह जाम हैं. इससे आने-जाने वालों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है. ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ियों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हालांकि, स्टाफ की कमी के कारण उन्हें जाम को संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मंगलवार को सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है, क्योंकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 8.30 बजे किसान घाट पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर एक एडवाइजरी जारी की है. यात्रियों को कई मुख्य सड़कों पर संभावित डायवर्जन और जाम के बारे में चेतावनी दी गई है. एडवाइजरी के अनुसार, ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरत पड़ने पर डायवर्जन लागू किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – E20 पेट्रोल से गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं, 23 करोड़ गाड़ियां बिना शिकायत के सड़कों पर दौड़ रहीं; जानिए संसद में सरकार ने क्या कहा?

ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट

दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट DTC डिपो और IP फ्लाईओवर से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है.

वैकल्पिक मार्ग की लिस्ट यहां देखें-

शंभू बॉर्डर के बंद होने के कारण, दिल्ली और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं. दिल्ली से पंजाब आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग कुछ इस तरह से है…

  • मार्ग 1: अंबाला छावनी-चंडीगढ़ मार्ग-लालड़ू- डेरा बस्सी- जीरकपुर- पंजाब
  • मार्ग 2: लालड़ू या डेरा बस्सी से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके पंजाब आ सकते हैं.

पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

  • मार्ग 1: राजपुरा- लालड़ू – डेरा बस्सी- जीरकपुर- अंबाला छावनी- दिल्ली
  • मार्ग 2: राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी से भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके अंबाला छावनी और फिर दिल्ली जा सकते हैं.

किसी भी आपातकालीन स्थिति में, सहायता प्राप्त करने के लिए कृपया डायल 112 पर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें – कौन हैं अनुराग धनखड़? जिनका पुलिस ऑफिस में मिला शव; राज्य में वरिष्ठ अधिकारियों में मच गया हड़कंप

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST