<
Categories: देश

Punjab Nikay Chunav Result 2025: जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव नतीजों में AAP की सुनामी, कांग्रेस- अकाली बहुत पीछे

Punjab Nikay Chunav Result 2025: पंजाब में ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद चुनाव के नतीजे आने लगे हैं और अलग-अलग इलाकों में राजनीतिक तस्वीर साफ़ होती जा रही है. कई जगहों पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, विपक्षी कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Punjab Nikay Chunav Result 2025: पंजाब में ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद चुनाव के नतीजे आने लगे हैं और अलग-अलग इलाकों में राजनीतिक तस्वीर साफ़ होती जा रही है. कई जगहों पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, विपक्षी कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इन चुनावों को अहम माना जा रहा है जो गांव की राजनीति की दिशा तय करेंगे.

पंजाब के किस जोन में कौन आगे?

पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव की मतगणना अभी चल रही है.  347 जिला परिषद जोन और 2838 ब्लॉक समिति जोन में हुए हैं चुनाव. Ballot paper से ये चुनाव हुए हैं.  अभी तक ट्रेंड्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी ब्लॉक समिति की लगभग 400 जोन में आगे है जबकि शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस लगभग 60 – 60 जोन में आगे चल रहे हैं. जिला परिषद में 18 जोन में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी फिलहाल आगे चल रहे हैं .

बरनाला में शिअद के निर्दलीय ने जीता चुनाव

बरनाला में निर्दलीय उम्मीदवार यादविंदर सिंह ने खुड्डी कलां ज़ोन से ब्लॉक समिति चुनाव आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 468 वोटों के अंतर से हराकर जीत लिया है. शिरोमणि अकाली दल से जुड़े यादविंदर सिंह ने यह चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था.

खरड़ गांव के सोतल जोन-8 से कांग्रेस जीती

खरड़ गांव के सोतल जोन-8 से कांग्रेस के बलजिंदर सिंह सिंबल माजरा ने ब्लॉक समिति का चुनाव जीता.

अलाहपुर जोन से शिअद उम्मीदवार सुप्रीत जीतीं

अमृतसर में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव जीतने पर अकाली उम्मीदवारों (अटारी क्षेत्र) ने जश्न मनाया। खरड़ के अलाहपुर जोन से शिअद उम्मीदवार सुप्रीत जीतीं.

2,682 ब्लॉक समिति सीटों हुए चुनाव

इस बार पंजाब में कुल 2,682 ब्लॉक समिति सीटों और 342 ज़िला परिषद सीटों के लिए चुनाव हुए. ब्लॉक समिति सीटों के लिए 8,314 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जबकि ज़िला परिषद सीटों के लिए 1,265 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. दोनों चुनावों में कुल 9,579 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इनमें से 196 उम्मीदवार बिना किसी वोट के जीत गए.

48 प्रतिशत हुई वोटिंग

रविवार के चुनाव में कुल 48 प्रतिशत वोटिंग हुई. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, वोटिंग के दौरान कई इलाकों में तनाव की स्थिति देखी गई. कुछ इलाकों में राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाज़ी और झड़प की खबरें आईं, लेकिन जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST