<
Categories: देश

BJP जॉइन करने के बाद चर्चा में राघव चड्ढा की दौलत: जानें पत्नी परिणीति से कितने पीछे हैं राज्यसभा सांसद!

BJP में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का राजनीतिक कद बढ़ गया हो, लेकिन दौलत के मामले में अभी भी राघव चड्ढा अपनी पत्नि परिणीति चौपड़ा से काफी पीछे हैं. जानें चार्टर्ड अकाउंटेंट के पेशे और राजनीतिक करियर में राघव चड्ढा ने क्या-क्या कमाया है?

Raghav Chaddha Net Worth: राजनीति हो या बॉलीवुड, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ समय से पावर कपल बनके उभरे हैं. खासतौर पर राघवचड्ढा,  जिन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़के बीजेपी जॉइन करके सभी को हैरान कर दिया है. बेशक इस फैसले के बाद राघव चड्ढा की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग प्रभावित हुई हो, लेकिन इन दिनों ज्यादातर लोग राघव चड्ढा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइप जानने में ज्यादा इंट्रस्ट ले रहे है. जाहिर है कि राघव चड्ढा पेशे से सीए हैं और राज्यसभा सांसद भी है, इसलिए लोग जानना चाहते हैं कि आखिर राघव चड्ढा के पास ओवरऑल कितनी संपत्ति है और वो साल का कितना कमाते हैं. 

राघव चड्ढा की सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सभा सांसद होने के नाते राघव चड्ढा को लगभग 1.24 लाख रुपये का मासिक वेतन मिलता है. इसके अलावा 70,000 रुपये का निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और 60,000 रुपये का कार्यालय व्यय भत्ता शामिल है. इस तरह राघव की सालाना सैलरी करीब 12 से 15  लाख रुपये होने का अनुमान है. उनकी पत्नि परिणीति चोपड़ा की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी हर एक फिल्म के लिए लगभग 3.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. 2024 में रिलीज फिल्म चमकीला के लिए परिणीति चोपड़ा ने करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.

कितने अमीर हैं राघव

आपकी जानकारी के लिए बता  दें कि राघव चड्ढा पेशे से सीए यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. चुनावी हलफनामे में दाखिल जानकारी के मुताबिक, राघव चड्ढा की संपत्ति सिर्फ दूसरे नेताओं से ही नहीं, बल्कि पत्नि परीणीति चोपड़ा से भी अपेक्षाकृत कम है. रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा कुल 50 लाख की संपत्ति के मालिक है, जिसमें से 36 लाख रुपये का घर, 90 ग्राम सोना और बॉन्ड व शेयर सहित लगभग 6 लाख रुपये का निवेश है. जबकि पत्नि परिणीति चोपड़ा की अनुमानित संपत्ति 74 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

परिणीति चोपड़ा के पास मुबंई के बांद्रा में 22 करोड़ रुपये की कीमत का एक आलीशान घर, 1.30 करोड़ की रेंज रोवर वोग, 43.19 लाख रुपये की ऑडी Q4, 69.27 लाख रुपये की ऑडी Q7 कार शामिल है. 

कितनी बढ़ी राघव की संपत्ति

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राघव चड्ढा के शुरुआती राजनीतिक जीवन और आज की अनुमानित संपत्ति में काफी अंतर है. अनुमान है कि आय के कई स्रोतों, निवेशों और पेशेवर कमाई से राधव चड्ढा की कमाई 2019 से बढ़कर आज के समय में 30 से 35 करोड़ के आसपास हो सकती है. 

-साल 2019 में, साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव  के हलफनामे में राघव चड्ढा ने 16 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति घोषित की थी, जबकि एनुअल इनकम 2.19 लाख रुपये बताई गई थी.

-साल 2020 में, राजेंद्र नगर से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राघव चड्ढा की संपत्ति बढ़कर लगभग 19.97 लाख रुपये हो गई, लेकिन तब तक भी राघव के पास कोई अचल संपत्ति नहीं थी.

-साल 2022 में, राज्यसभा सांसद बनने पर राघव चड्ढा ने 37  लाख रुपये की चल संपत्ति की जानकारी दी थी, जिसमें 30,000 रुपये कैश, 6 लाख से ज्यादा के बॉन्ड और ₹1.32 लाख मूल्य की मारुति स्विफ्ट डिजायर भी शामिल है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

Kajal Jain

Recent Posts

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: गरबा खेलना है तो दिल्ली की इन 5 जगहों पर पहुंचें, डांडिया नाइट्स के लिए सजने लगे पंडाल

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि 2026 में दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए कई…

Last Updated: October 7, 2026 15:50:13 IST

Tej Pratap Yadav Second Marriage: विदेशी संग ब्याह रचाएंगे तेजू भैया, बाहों में बाहें डाल कर रहे रोमांस; बोले- शादी करोगी न तुम?

Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 15:44:47 IST

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, क्रिकेट खेलने गए 11 खिलाड़ियों में 4 की मौत; ट्रक में घुसी कार

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रिकेट खिलाड़ियों की कार ट्रक से…

Last Updated: October 7, 2026 15:32:32 IST

4 महिलाएं और दो पुरुष अचानक पहुंचे स्पा सेंटर, किया हंगामा, लाखों वसूलकर किया कांड

Bengaluru Spa Extortion: बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके में चार महिलाएं और दो पुरुष अचानक एक…

Last Updated: October 7, 2026 15:26:11 IST

CBSE Board Exam 2027: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 10वीं-12वीं के एग्जाम की डेटशीट को लेकर आया बड़ा अपडेट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…

Last Updated: October 7, 2026 15:12:30 IST

8th Pay Commission: अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 हुआ तो सरकारी कर्मचारियों की चांदी! इतनी हो जएगी सैलरी; देखें पूरा गणित

8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…

Last Updated: October 7, 2026 15:09:09 IST