Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, बीजेपी में शामिल होंगे राघव चड्ढा सहित ये सांसद, संजय सिंह बोले- ‘पंजाब की जनता को इन सात…’

आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, बीजेपी में शामिल होंगे राघव चड्ढा सहित ये सांसद, संजय सिंह बोले- ‘पंजाब की जनता को इन सात…’

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही बीजेपी में शामिल होने की भी घोषणा कर दी है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-24 16:44:25

Mobile Ads 1x1

आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट हुई है. ‘आप’ के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. साथ ही बीजेपी में शामिल होने की भी घोषणा की है. राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने तय किया है कि हम राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

राघव चड्ढा ने कहा, “जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है. अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है. मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं. हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था.”

हम पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे- राघव चड्ढा

उन्होंने आगे कहा कि हम बीजेपी में विलय कर रहे हैं. पिछले 12 सालों में बीजेपी की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे. इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे.

चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं और 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं. इसमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल सहित कई नेता शामिल हैं. इन्होंने साइन भी कर दिया है. हमने राज्यसभा के सभापति को भी लेटर भेज दिया है. 

मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं- संदीप पाठक

वहीं AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा- “मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई. 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं.”

उन्होंने कहा- “मैं बीजेपी ज्वाइन कर रहा हूं, मां भारती के लिए कार्य करता रहूंगा. आप के सभी पद को छोड़ रहा हूं.  मैं अरविंद केजरीवाल को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने ने मुझे काम करने मौका दिया, सभी वॉलंटियर को भी धन्यवाद, आज से मेरे रास्ते अलग हैं.”

बता दें कि AAP के पास राज्यसभा में 10 सांसद हैं. 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से हैं.

संजय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला

वहीं राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने पर आम आदमी पार्टी की भी प्रतिक्रिया आई है. पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है.

उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है. पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपये तक का इलाज कराने का काम किया जाता है. ऐसी सरकार को बीजेपी ने रोकने और तोड़ने का काम किया है.

पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा- “आज AAP राज्य सभा के 7 सांसद अलग होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं. पंजाब की जनता को इन सात नामों को याद रखना चाहिए. इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी. राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया,  लेकिन वे बीजेपी में चले गए. इन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है.”

वहीं ‘आप’ नेता अनुराग ढांडा ने कहा- “इनका चरित्र क्या है वो आज देश ने देख लिया. पंजाब में भगवंत मान की सरकार अच्छा काम कर रही है. इनको पता है कि ये किसी हालत में वहां हरा नहीं सकते. वहां आप की सरकार वापस आने वाली है. 3 दिन पहले अशोक मित्तल के यहां ED का छापा पड़ा फिर सभी को उदाहरण दिया गया कि हम आपके यहां भी कर सकते हैं. सभी को तोड़कर फिर ले जाते हैं.”

MORE NEWS