<
Categories: देश

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जजों के लिए की बड़ी मांग, वेतन और सेवा शर्तों की हो समीक्षा

Rajya Sabha MP: हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय न्यायपालिका के वेतन और सेवा शर्तों की व्यापक समीक्षा की मांग की. इसमें उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायाधीशों को दुनिया के कई बड़े लोकतंत्रों में उनके समकक्षों की तुलना में कम वेतन मिलता है.

Rajya Sabha MP Kartikeya Sharma: मंगलवार (24 मार्च, 2026) को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय न्यायपालिका के वेतन और सेवा शर्तों की व्यापक समीक्षा की मांग की. उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायाधीशों को दुनिया के कई बड़े लोकतंत्रों में उनके समकक्षों की तुलना में कम वेतन मिलता है. हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा में कहा कि न्यायपालिका के वेतन ढांचे पर काम करने की जरूरत है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों और इस संस्था की गरिमा दोनों को दर्शाता हो.

इसके अलावा, उन्होंने जोर देकर कहा कि न्यायिक स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धी और गरिमापूर्ण वेतन जरूरी है. इससे भारत की वह क्षमता और मजबूत होगी, जिससे वह बार (वकीलों) के सबसे काबिल सदस्यों को बेंच (न्यायाधीशों) के रूप में आकर्षित कर सके और उन्हें अपने साथ बनाए रख सके.

कार्तिकेय शर्मा ने की ये मांग

उनके कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय न्यायपालिका के वेतन और सेवा शर्तों की व्यापक समीक्षा की मांग की. न्यायपालिका की संवैधानिक महत्ता पर जोर देते हुए कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि न्यायाधीशों पर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने, मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करने और कानून के शासन को सुनिश्चित करने की अहम ज़िम्मेदारी होती है. इसके अलावा, उन्होंने इस बात पर भी रोशनी डाली कि यह जिम्मेदारी ऐसे माहौल में निभाई जाती है जो लगातार ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. जहां मुकदमों का भारी बोझ है और जनता की उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं.

कार्तिकेय शर्मा ने और क्या-क्या कहा?

इस संदर्भ में शर्मा ने बताया कि मौजूदा वेतन ढांचे न तो इन ज़िम्मेदारियों के महत्व को ठीक से दर्शाते हैं और न ही भारत के अपने संवैधानिक ढांचे के भीतर मौजूद अन्य समान पदों के वेतन के साथ तालमेल बिठा पाते हैं. बयान में कहा गया है कि अन्य उच्च सार्वजनिक पदों के साथ वेतन में समानता न होना, संस्थागत संतुलन और दीर्घकालिक क्षमता के बारे में महत्वपूर्ण चिंताएं पैदा करता है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Ghaziabad Aloo Tikki Viral: आ गया स्वाद, आलू टिक्की वाले ने चप्पल पहनकर भगोने में पैरों से धोए आलू, वीडियो वायरल!

सोमवार को गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर 41 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो गया.…

Last Updated: March 25, 2026 11:38:57 IST

Gold Rates Today 25 March 2026: आज सोना खरीदें या रुकें? जानें आपके शहर के ताजा भाव

भारत में 24 मार्च 2026 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,40,350 रुपये थी, जोकि…

Last Updated: March 25, 2026 11:38:33 IST

दिल्ली नहीं ये है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, 22 गुना ज्यादा पॉल्यूशन; जानें टॉप 50 में कितनी भारतीय सिटी

World Most Polluted City 2025: आईक्यूएयर की रिपोर्ट PM2.5 के ग्लोबल डेटा पर आधारित है…

Last Updated: March 25, 2026 11:33:32 IST

50 घंटे की ड्यूटी के बाद घर लौटी प्लास्टिक सर्जन बहू, सास ने आरती उतारकर किया स्वागत, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्लास्टिक…

Last Updated: March 25, 2026 11:32:36 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, खरीदारी करने से पहले जानें आज के ताजा रेट्स

Silver Price Today: आज बुधवार (25 मार्च, 2026) को चांदी की कीमतों में 11,262 रुपये…

Last Updated: March 25, 2026 11:30:37 IST

‘धुरंधर 2’ की आंधी में उड़ी ‘बॉर्डर 2’ और ‘पीके’ जैसी फिल्में, छठा दिन फिल्म के लिए रहा मंगल

Dhurandhar 2: आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा…

Last Updated: March 25, 2026 11:31:53 IST