Raksha Bandhan 2027 Special Trains: रक्षाबंधन या दूसरे त्योहारों के मौके पर घर जाने वाले लोगों का सैलाब देखने को मिलता है. ऐसे में यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे की तरफ से कुछ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं. इसी तरह इस रक्षाबंधन भी भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों से दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है.
भारतीय रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि 27 और 28 अगस्त को कुछ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. वहीं लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें 26 अगस्त से 4 सितंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर चलाई जाएंगी. इनमें कुछ ट्रेनें अनारक्षित होंगी. वहीं लंबी दूरी वाली ट्रेनों में एसी और स्लीपर कोच की सुविधा भी मिलेगी.
दिल्ली-मुजफ्फरनगर स्पेशल ट्रेन
27 और 28 अगस्त को ट्रेन नंबर 04402/04401 तिलक ब्रिज-मुजफ्फरनगर-तिलक ब्रिज के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी. तिलक ब्रिज से यह ट्रेन सुबह 9:45 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेगी. वहीं वापसी में ये ट्रेन मुजफ्फरनगर से दोपहर 1:30 बजे चलेगी और शाम 5:30 बजे तिलक ब्रिज पहुंचेगी.
पानीपत-दिल्ली-अंबाला स्पेशल ट्रेन
27 और 28 अगस्त को 04404/04403 पानीपत-दिल्ली जंक्शन-अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन चलेगी. ट्रेन पानीपत, सोनीपत, दिल्ली आजादपुर, सब्जी मंडी और दिल्ली जंक्शन जैसे स्टेशनों पर रुकेगी. दिल्ली के बाद यह ट्रेन कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला कैंट तक जाएगी.
अंबाला कैंट-पानीपत जंक्शन स्पेशल ट्रेन
27 और 28 अगस्त को 04406 अंबाला कैंट-पानीपत जंक्शन-अंबाला कैंट अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन अंबाला कैंट से रात 8:10 बजे रवाना होगी और रात 10:45 बजे पानीपत पहुंचेगी.
दिल्ली-मथुरा और गाजियाबाद
27 और 28 अगस्त को 04410/04409 ट्रेन चलेंगी, जो हजरत निजामुद्दीन से मथुरा जंक्शन और मथुरा जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेंगी. वहीं 04412/04411 गाजियाबाद-अलीगढ़ जंक्शन-गाजियाबाद अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी रक्षाबंधन के मौके पर चलाई जाएंगी. ये ट्रेन सुबह 11 बजे गाजियाबाद से रवाना होकर दोपहर 1 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी.
यूपी से दिल्ली के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें
- 02275/02276 सुबेदारगंज-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल अलग-अलग तारीखों पर चलेगी.
- सुबेदारगंज से यह ट्रेन 25, 28 और 30 अगस्त को चलेगी.
- शकूरबस्ती से ट्रेन 26, 29 और 31 अगस्त को रवाना होगी.
- इसके अलावा 04147/04148 और 04163/04164 नंबर की अतिरिक्त सेवाएं भी शामिल हैं.
झांसी-हजरत निजामुद्दीन के बीच दो स्पेशल ट्रेनें
01901/01902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 27 और 28 अगस्त को चलाई जाएंगी. ट्रेन दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना के रास्ते धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां जैसे स्टेशन पर रुकते हुए हजरत निजामुद्दीन तक पहुंचेगी. इसी रूट पर 01903/01904 नंबर की दूसरी स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी, जो 26 से 30 अगस्त के बीच तय तारीखों पर चलेंगी.
खजुराहो-दिल्ली स्पेशल ट्रेन
01913/01914 खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो स्पेशल भी यात्रियों के लिए चलाई जाएगी. ये ट्रेन खजुराहो से 26, 28 और 30 अगस्त को चलेगी. वहीं वापसी के लिए हजरत निजामुद्दीन से 27, 29 और 31 अगस्त को चलेगी.
शामली-दिल्ली शाहदरा स्पेशल ट्रेन
शामली और दिल्ली शाहदरा के बीच 04408/04407 नंबर की अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 27 और 28 अगस्त को चलेगी. ये ट्रेन शामली से सुबह 8:30 बजे रवाना होकर 10:40 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी. वहीं वापसी के लिए ये ट्रेन दिल्ली शाहदरा से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर दोपहर 2:05 बजे शामली पहुंचेगी
नई दिल्ली-कानपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
दिल्ली से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए 02456/02455 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल रिजर्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन 28, 29 और 31 अगस्त के अलावा 2 और 4 सितंबर को चलेगी. बता दें कि ट्रेन सुबह 7:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. वापसी के समय ट्रेन दोपहर 1:30 कानपुर से चलेगी और शाम 7:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
आनंद विहार-कानपुर स्पेशल ट्रेन
02458/02457 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल 30 अगस्त, 1 सितंबर और 3 सितंबर को चलेगी. ये आनंद विहार से सुबह 7:20 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे कानपुर पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन कानपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और शाम 7:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.