Live TV
Search
Home > देश > बुझ गया घर का चिराग, रक्षाबंधन पर बहन ने भाई की कलाई पर बांधी आखिरी राखी, भावुक कर देगा ये मंजर

बुझ गया घर का चिराग, रक्षाबंधन पर बहन ने भाई की कलाई पर बांधी आखिरी राखी, भावुक कर देगा ये मंजर

Brother sister relationship: रक्षाबंधन से पहले तेलंगाना के शादनगर में 24 वर्षीय नवीन की करंट लगने से मौत हो गई. बिजली का तार ठीक करते समय वह चालू तार की चपेट में आ गया. भाई की मौत से टूट चुकी बहन पूजिता ने उसके पार्थिव शरीर की कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी और उसके साथ अंतिम तस्वीर खिंचवाई.

Written By:
Last Updated: August 28, 2026 17:06:48 IST

Mobile Ads 1x1

Brother sister relationship: रक्षाबंधन से ठीक पहले तेलंगाना के शादनगर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया. जिस त्योहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं, उसी दिन से पहले एक बहन ने अपने भाई की कलाई पर आखिरी राखी बांधी. 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत के बाद बहन पूजिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा.

बिजली का तार ठीक करते समय हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा शादनगर कस्बे की नेहरू नगर कॉलोनी निवासी जमल्लापुर नवीन के साथ हुआ. बुधवार को नवीन चटनपल्ली रेलवे गेट के पास स्थित एक मटन शॉप पर बिजली का तार ठीक कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक चालू बिजली के तार की चपेट में आ गया. तेज करंट लगने से नवीन बुरी तरह झुलस गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

रक्षाबंधन से पहले घर में छाया मातम

नवीन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. कुछ ही समय बाद रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला था और परिवार ने भी इस खास दिन की तैयारियां की थीं. लेकिन त्योहार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. नवीन की बहन पूजिता के लिए यह सदमा असहनीय था. जिस भाई की कलाई पर वह रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने वाली थी, उसी भाई को उसने हमेशा के लिए खो दिया.

भाई की कलाई पर बांधी आखिरी राखी

भाई की मौत के बाद पूजिता ने अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी. वह नवीन के पार्थिव शरीर के पास बैठी और रोते-बिलखते हुए उसकी कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं. बहन ने अपने भाई के साथ आखिरी तस्वीर भी खिंचवाई. तस्वीर में भाई की कलाई पर बंधी राखी और बहन की आंखों में छलकता दर्द इस रिश्ते की गहराई को बयां कर रहा था.

त्योहार से पहले दर्दनाक विदाई

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार है. ऐसे में त्योहार से ठीक पहले नवीन की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. जिस घर में राखी की तैयारियां होनी थीं, वहां अब अंतिम विदाई की रस्में हुईं. पूजिता के लिए इस बार की राखी जिंदगी भर की ऐसी याद बन गई, जिसे शायद वह कभी भुला नहीं पाएगी.

MORE NEWS