<
Categories: देश

FAQ- Rehan Vadra Aviva Baig: रेहान-अवीवा का क्या है धर्म? कब शुरू हुआ प्यार? क्यों छिपाई गई सगाई? जानें प्रियंका गांधी के बेटे-बहू से जुड़े हर सवाल का जवाब

FAQ- Rehan Vadra Aviva Baig: 7 साल तक लव रिलेशन में रहने के बाद रेहान वाड्रा और अवीवा बेग ने शादी करने का फैसला लिया है. दोनों की लव स्टोरी भी बहुत रोचक है.

FAQ- Rehan Vadra Aviva Baig: कांग्रेस महासचिव और केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी और उद्योगपति राबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक जगत में भी चर्चा में हैं. सगाई का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में शादी भी कर दी जाएगी. रेहान और अवीवा की सगाई इसलिए भी चर्चा में आ गई, क्योंकि दोनों परिवारों ने अचानक यह फैसला लिया. रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की सगाई दिल्ली की ही रहने वाली बिजनेस वुमेन अवीवा बेग से हुई है. वह एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह खुद भी एक बिजनेस वुमेन हैं. इस स्टोरी में जानेंगे रेहान और अवीवा के बारे में हर अनसुनी बात.

Q1: कब हुआ प्यार?

प्रियंका गांधी और नंदिता बेग (इमरान बेग की पत्नी और अवीवा बेग की मां) के बीच सालों से संबंध हैं. दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना जाना है. कुल मिलाकर अवीवा और रेहान एक दूसरे को बचपन से जानते हैं. यहां तक की एक ही स्कूल से पढ़ाई भी की है. बताया जाता है कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हो गया. 25 वर्षीय ने रेहान ने वर्ष 2025 में 29 दिसंबर की रात को अवीवा को सगाई-शादी के लिए प्रपोज किया. अवीवा के हां कहने पर दोनों परिवार ने सगाई को अपनी मंजूरी दे दी. अवीवा और रेहान पिछले कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं. 

Q2: कहां से की है अवीवा ने पढ़ाई?

प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा बेग ने दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल (बाराखंबा रोड) से स्कूली शिक्षा पूरी की है. इसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. भले ही पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद वह बिजनेस की दुनिया में एक्टिव हो गईं, लेकिन वह फोटोग्राफर भी हैं.

Q3: क्या करती हैं अवीवा?

एजुकेशन की बात करें तो दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद अवीवा बेग ने जर्नलिज्म की डिग्री ली है. अवीवा बेग भी एक फोटोग्राफर हैं और उनकी कई आर्ट एग्जिबिशन भी लग चुकी हैं. बताया जाता है कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उनका रुख फोटोग्राफी और आर्ट की तरफ ज्यादा रहने लगा. अवीवा बेग वर्तमान में फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी एटेलियर 11 की सह-संस्थापक भी हैं. यह कंपनी देशभर की कई एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ काम कर रही है. 

Q4: रेहान ने कहां से हासिल किया एजुकेशन?

रेहान वाड्रा ने शुरुआती पढ़ाई तो दिल्ली के स्थानीय स्कूल से की. इसके बाद देहरादून (उत्तराखंड) के मशहूर दून स्कूल से पढ़ाई की. यहां से रेहान वाड्रा के नाना राजीव गांधी और मामा राहुल गांधी ने भी पढ़ाई की थी. हायर एजुकेशन की कड़ी में रेहान ने लंदन जाकर अपनी आगे की पढ़ाई की है. रेहान वाड्रा के पास लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी की डिग्री है. 

Q5: क्या करते हैं रेहान वाड्रा?

रेहान वाड्रा फोटोग्राफर हैं, लेकिन प्रोफेशन की बात करें तो वह इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं. कोलकाता समेत देश के कई शहरों  में उनकी तस्वीरों की एग्जिबिशन भी लगी हैं. वह ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से अपनी एग्जिबिशन लगाकर ही चर्चा में आ चुके थे. वह वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के भी शौकीन हैं. वह कॉमर्शियल फोटोग्राफी भी करते हैं. फोटोग्राफी का शौक अवीवा को भी है. शौक एक होने के चलते भी रेहान और अवीवा करीब आए. पहले दोस्त बने फिर प्यार हो गया. 

Q6: रेहान की बहन का क्या है नाम?

प्रियंका गांधी और रॉबर्ड वाड्रा के दो बच्चे हैं. बेटा रेहान और बेटी मिराया. 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों भाई मतदान के चर्चा में आए थे. इन दोनों की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं. मिराया भी ब्रिटेन से ग्रेजुएशन हासिल कर रही हैं. मिराया बास्केटबॉल प्लेयर हैं. रेहान और मिराया अपनी लाइफ काफी निजी रखते हैं. इन्हें केवल राजनीतिक कार्यक्रमों में देखा गया है.वह भी एक-दो बार.

Q7: कितना जानते हैं अवीवा के माता पिता के बारे में?

अविवा बेग के मां-बाप कारोबारी हैं.  पिता इमरान बेग एक बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं. बताया जाता है कि नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन पर काम किया है, जिससे दोनों परिवारों के संबंध और गहरे माने जाते हैं.अब इमरान और नंदिता अब प्रियंका गांधी के समधी और समधन बनने जा रहे हैं.

Q8: अवीवा का धर्म क्या है?

अवीवा बेग किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं. इस पर अभी सस्पेंस है. बेग सरनेम भारत, बांग्लादेस और पाकिस्तान के अलावा कई अन्य मुस्लिम समुदाय खासकर मुगल वंश से जुड़े लोगों में पाया जाता है. बेग सरनेम उज्बेकिस्तान, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान और भारत के उत्तरी हिस्सों और कश्मीर में भी काफी मिलता है. उत्तर भारत और पाकिस्तान में बेग सरनेम वाले अधिकांश लोग सुन्नी मुस्लिम समुदाय से आते हैं. इस तरह अवीवा मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं. 

Q9: रेहान का धर्म क्या है?

रेहान वाड्रा के पिता रॉबर्ट वाड्रा बिजनेसमैन हैं. उन्हें पहले क्रिश्चन धर्म से माना जाता था, और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाद में उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया. ऐसे में रेहाल को हिंदू ही माना जाएगा. 

Q10:क्या अवीवा बेग खिलाड़ी भी हैं?

अवीवा बेग प्रकृति में भी गहरी दिलचस्पी रखती हैं. वह घने जंगल से लेकर ऊंचे पहाड़, समुद्र के किनारे और रेगिस्तान को अपने कैमरे में कैद कर चुकी हैं. इसकी तस्वीरें भी उनके इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती हैं.  इसके अलावा अवीवा बे फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं.

Q11: गांधी परिवार में किसने-किसने की है लव मैरिज?

रेहान वाड्रा की मां प्रियंका गांधी ने खुद भी लव मैरिज की है. प्रियंका गांधी के पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी की लव मैरिज हुई. प्रियंका-राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने भी लव मैरिज की थी. इसके अलावा प्रियंका गांधी के चाचा संजय गांधी ने भी मेनका गांधी से प्रेम विवाह ही किया था. इस तरह गांधी परिवार लव मैरिज का चलन रहा है. जाति और धर्म से हटकर परिवार के सदस्यों ने अपनी मर्जी से शादी की. 

यह भी पढ़ें:  FAQ- Salman Khan: सलमान खान किससे करना चाहते थे शादी? छप गए थे शादी के कार्ड; क्यों मारा था डायरेक्टर को थप्पड़; जानें हर सवाल के जवाब

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST