मुंबई को सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है. ऐसे में जब शनिवार को एक रैपिडो ड्राइवर ने महिला का रेप करने की कोशिश की, तो आसपास के लोगों ने उसे बचाया और आरोपी को पकड़ लिया.
सेफ सिटी कही जाने वाली मुंबई के कल्याण पश्चिम के सिंडिकेट परिसर में एक भयावह खबर मिली है. जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक युवती ने जिम जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. लेकिन ये सफर उसके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं था. आरोप है कि रैपिडो बाइक चालक ने युवती को जिम नहीं छोड़ा. इसके विपरीत वो युवती को कल्याण पश्चिम के पुलिस लाइन के पास एक सुनसान और अंधेरी जगह पर ले गया. इस जगह पर उसने युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी. आरोप है कि उसने युवती से रेप का प्रयास किया. हालांकि अच्छी बात ये है कि मदद की गुहार सुनते ही लोगों ने आकर महिला को बचाया और आरोपी को पकड़ लिया.
बता दें कि जब युवती ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, तो उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए मौके पर पहुच गए. जब युवती ने उन लोगों को पूरी घटना बताई. गुस्साई भीड़ ने रैपिडो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. पुलिस को फोन कर इस बारे में जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मुंबई को भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है. यहां पर रात में भी महिलाएं स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस करती हैं और खुलेआम घूमती हैं. यहां देर रात तक लोकल ट्रेन चलती हैं. कैफे-रेस्टोरेंट आदि भी खुले रहते हैं. 2025 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई महिलाओं के लिए सुरक्षित शहरों की सूची में शीर्ष 7 में शामिल था.
Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…
Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…
LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…