<
Categories: देश

Shiva Sharma Murder: नेपाल बॉर्डर पर मिली मॉडल श्रद्धा दुबे की SUV, ई-रिक्शे से जाती दिखी; वीडियो जारी कर कही ये बात

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है. उसने वीडियो में कहा कि शिवा ने आत्महत्या की है. वहीं उसे नेपाल में स्पॉट किया गया है.

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है. जांच के बीच नेपाल सीमा के पास उसकी SUV मिलने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि श्रद्धा अपनी बहन रश्मि, ड्राइवर और एक दोस्त के साथ बहराइच के रास्ते नेपाल चली गई. इस बीच सामने आई तस्वीरों में चारों एक साथ नजर आ रहे हैं. वहीं एक अन्य तस्वीर में तेज रफ्तार गाड़ियों की शौकीन बताई जा रही श्रद्धा ई-रिक्शे पर जाती दिख रही है. 

नेपाल बॉर्डर की पार्किंग में मिली कार

जानकारी के मुताबिक, रुपईडीहा स्थित कस्टम कार्यालय की पार्किंग में श्रद्धा की SUV खड़ी मिली. जानकारी के अनुसार, गाड़ी 10 अक्टूबर को पार्किंग में लगाई गई थी. इसके बाद श्रद्धा और उसके साथ आए तीनों लोग वहां से चले गए. बताया जा रहा है कि श्रद्धा के दोस्त ने दो दिन की पार्किंग का किराया जमा किया था. परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, SUV श्रद्धा दुबे के नाम पर पंजीकृत है. इसका रजिस्ट्रेशन 25 मई 2025 का बताया गया है. गाड़ी के तीन चालान भी ओवरस्पीडिंग से जुड़े हैं, जिनका भुगतान अब तक नहीं हुआ है.

सोशल मीडिया पर वीडियो किया जारी

मामले के बीच बुधवार देर रात श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए लोगों से उसके बारे में अफवाहें नहीं फैलाने की अपील की. उसने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति के साथ जुड़ने का मतलब यह नहीं है कि उससे उसका कोई निजी संबंध है. वीडियो में श्रद्धा ने यह भी कहा कि वह पुलिस के सामने पेश होकर पूरे मामले की सच्चाई बताना चाहती है. उसने शिवा की मौत को हत्या के बजाय आत्महत्या बताया.

क्या है शिवा शर्मा की मौत का मामला?

लखनऊ के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद चिकन कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की शुक्रवार रात मौत हो गई थी. वह अलीगंज के कपूरथला इलाके में रहते थे और करीब एक साल से श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे. शिवा की मां रंजना ने श्रद्धा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी बहन रश्मि समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

ये भी पढ़ें: जिस घर में छाया मातम, वहां से मिली 3 लोगों को नई जिंदगी, धरमपुर के श्रीमद् राजचंद्र हॉस्पिटल ने किया कमाल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi Murder Case: जूतों पर शिकायत, फिर खूनी झगड़ा! स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र हत्या, 5 गिरफ्तार

Delhi Murder Case: दिल्ली में स्कूल यूनिफॉर्म के जूतों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद…

Last Updated: October 15, 2026 22:06:11 IST

प्रेमिका को बुलाने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, कैमूर में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

young man Climbed The Tower: बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती के डिडखीली गांव के…

Last Updated: October 15, 2026 21:58:22 IST

SIR dispute: SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 17 राज्यों में मतदाता सूची को लेकर शुरू होगी नई कवायद

SIR dispute: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने…

Last Updated: October 15, 2026 21:45:45 IST

Shiva Sharma Case: श्रद्धा दुबे का नया VIDEO वायरल, जेवर चोरी के आरोप पर डरा-सहमा दिखा कारोबारी

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा केस में एक नया वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 15, 2026 21:33:01 IST

Mumbra Politics: बेटी AIMIM की पार्षद, पिता को शिंदे की शिवसेना में मिली जिम्मेदारी, मुंब्रा में नए सियासी समीकरण

Mumbra Politics: AIMIM की पार्षद सहर शेख के पिता युनुस शेख को एकनाथ शिंदे की…

Last Updated: October 15, 2026 21:29:12 IST

October 17 Horoscope: नवरात्रि की सप्तमी पर सूर्य-मंगल का दुर्लभ संयोग, 3 राशियों को मिल सकती है करियर और पैसों में सफलता

October 17 Horoscope: 17 अक्टूबर को नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर सूर्य के तुला राशि…

Last Updated: October 15, 2026 21:03:55 IST