Shivratan Agarwal Net Worth| Kitne Ameer the shivratan agarwal: बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन शिव रतन अग्रवाल का आज गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया है. वो अपनी पत्नी के इलाज के लिए चेन्नई में रह रहे थे और सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई फिर अस्पताल में उन्हें जवाब दे दिया गया. बीकाजी एक काफी फेमस ब्रांड है. आज के समय में हर किसी के घर में बीकाजी खाया जाता है फिर चाहे वो उसकी भुजिया हो या कुछ और. इसी के चलते लोग ये जानने के इच्छुक हैं कि इतनी बड़ी कंपनी के मालिक की नेट वर्थ कितनी है, तो आइए जानते हैं कितने अमीर थे बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिव रतन अग्रवाल.
कितनी है शिव रतन अग्रवाल की नेट वर्थ (Shivratan Agarwal Net Worth)
शिव रतन अग्रवाल जो एक जाने- माने नाम है. वो भारतीय स्नैक्स और मिठाइयां बनाने वाली कंपनी बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के संस्थापक थे. अगर अभी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 15,279 करोड़ रुपये ($1.4 बिलियन – $1.9 बिलियन) थी. ये आकड़ा 2024 से अभी तक के बताए जा रहे हैं.
कौन है शिव रतन अग्रवाल (Who is Bikaji Bhujia Founder Shivratan Agarwal? )
शिव रतन अग्रवाल (Shiv Ratan Agarwal) बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International) के संस्थापक और चेयरमैन थे और वो बीकानेर के रहने वाले थे. वो एक काफी फेमस भारतीय स्नैक्स कंपनी है. इस कंपनी का सामान एक न एक बार तो हर किसी ने खाया होगा. बीकाजी की भुजिया काफी फेमस हुआ करती थी. शिव रतन जी ने इस कंपनी को 1933 में लॉन्च किया था और इस छोटे से बिजनेस को लॉन्च करने में उन्हें काफी मेहनत लगी थी लेकिन फिर एक दिन उन्होंने अपनी उस मेहनत को 19,621 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार में बदल दिया.
शिव रतन अग्रवाल की शिक्षा (Shiv Ratan Agarwal Education)
बीकाजी शिव रतन अग्रवाल ने सिर्फ क्लास 8 तक पढ़ाई की थी, लेकिन अपने व्यापारिक कौशल से एक बड़ा बिजनेस एम्पायर खड़ा किया.
वो एक फेमस ‘हलदीराम’ परिवार से नाता रखते थे, लेकिन उन्होंने अपना अलग रास्ता चुना और बिकाजी को एक ग्लोबल ब्रांड बनाया.