सिरसा, हितेश चतुवेर्दी।
Sirsa’s son Nishan Singh Martyr : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों की घेराबंदी के लिए सेना द्वारा शुरू किए गए सर्च आपरेशन में सिरसा जिले के गांव भावदीन निवासी लांस नायक निशान सिंह शहीद हो गया। शनिवार रात को भारतीय सेना ने छोटे भाई खजान सिंह को फोन करके निशान सिंह की शहादत की सूचना दी। इसके बाद पूरे गांव में शोक फैल गया। सुबह हजारों ग्रामीण शहीद निशान सिंह के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
पिता बोले-बेटे की शहादत पर गर्व
शहीद निशान सिंह के पिता सेवा सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा पुत्र मां भारती की सेवा करते हुए शहीद हो गया। रविवार शाम को शहीद निशान सिंह की पार्थिव देह पूरे सम्मान के साथ गांव पहुंची। इसके बाद पूरा भावदीन गांव शहीद निशान सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। निशान सिंह ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई अपने गांव भावदीन के राजकीय विद्यालय से की।
Sirsa’s son Nishan Singh Martyr
वे वर्ष 2013 में 19 राष्ट्रीय राइफल में बतौर सैनिक भर्ती हुए थे। निशान सिंह के पिता सेवा सिंह सेवानिवृत पशु चिकित्सक हैं। चार दिन पहले अनंतनाग में सेना ने सर्च आपरेशन चलाया था। इस दौरान सेना की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। निशान सिंह इस आपरेशन का हिस्सा थे। इस दौरान गोली लगने से वे शहीद हो गए।
निशान सिंह की शादी दो माह पहले 18 फरवरी को फतेहाबाद जिला के गावं नागपुर में हुई थी। दो दिन पहले ही निशान का अपने माता-पिता को फोन किया था। निशान सिंह ने मां प्रकाश कौर से कहा था कि अभी जल्दी छुट्टी नहीं मिलेगी। जून के आसपास घर आउंगा।
शाम को पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ घर पहुंचा, तो परिजनों ने शास्त्रानुसार जरूरी अंतिम रसम निभाई। इसके पश्चात पार्थिव देह को सम्मान के साथ गांव की शिवपुरी में ले जाया गया और यहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ शहीद निशान सिंह की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा आसमान शहीद निशान सिंह अमर रहे नारों से गूंज उठा। सेना के जवानों ने हवा में कई राउंड फायरिंग कर शहीद निशान सिंह को सलामी दी।
इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम जयवीर यादव, पुलिस प्रशासन की ओर से डीएसपी साधु राम मौजूद रहे। दोनों ने शहीद निशान सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। Sirsa’s son Nishan Singh Martyr
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.