<
Categories: देश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव

Supreme Court Decision: सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है, जिसमें कहा गया है कि बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मातृत्व अवकाश देने से इन्कार नहीं किया जा सकता है.

Supreme Court Decision: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (17 मार्च, 2026) को ‘कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी, 2020’ के एक अहम प्रावधान को असंवैधानिक घोषित कर दिया. यह प्रावधान गोद लेने वाली माताओं के लिए मातृत्व अवकाश को उन माताओं तक ही सीमित रखता था, जो तीन महीने से कम उम्र के बच्चों को गोद लेती हैं. कोर्ट ने फैसला सुनाया कि गोद लेने वाली सभी माताएं, बच्चे की उम्र चाहे जो भी हो, गोद लेने की तारीख से 12 हफ्ते के अवकाश की हकदार होंगी.

जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने फैसला दिया कि कोड की धारा 60(4) के तहत उम्र के आधार पर किया गया वर्गीकरण ‘भेदभावपूर्ण’ है और संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन करता है.

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने क्या कहा?

पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि गोद लेना भी माता-पिता बनने का उतना ही वैध तरीका है, जितना कि जैविक रूप से बच्चे को जन्म देना और इसके साथ अलग तरह का बर्ताव नहीं किया जा सकता. एक अहम टिप्पणी में पीठ ने केंद्र सरकार से यह भी आग्रह किया कि वह एक सामाजिक कल्याण उपाय के तौर पर ‘पितृत्व अवकाश’ (paternity leave) शुरू करने पर विचार करें. यह इस बात का संकेत है कि बच्चों की देखभाल के मामले में अब ज़्यादा लैंगिक-तटस्थ और समावेशी दृष्टिकोण अपनाने की ज़रूरत है.

फैसले के 5 अहम बिंदू

  1. 3 महीने से बड़े बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को मातृत्व अवकाश देने से इन्कार नहीं किया जा सकता है.
  2. बच्चे को गोद लेने वाली महिला गोद लेने की तारीख से 12 हफ्ते के अवकाश की हकदार होंगी.
  3. कोड की धारा 60(4) के तहत उम्र के आधार पर किया गया वर्गीकरण ‘भेदभावपूर्ण’ है और संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन करता है.
  4. गोद लिया हुआ बच्चा जैविक बच्चे से अलग नहीं होता है.
  5. सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 की धारा 60 (4) को सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 14 यानी समानता और आर्टिकल 21 यानी जीने के अधिकार का उल्लघंन मानते हुए असंवैधानिक करार दिया है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

LPG को लेकर सरकार का बड़ा एलान,दोगुना हुआ सिलिंडर का कोटा; किसे मिलेगा फायदा?

LPG:पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिलेंडर का यह बढ़ा हुआ एलोकेशन माइग्रेंट…

Last Updated: April 7, 2026 11:32:06 IST

Odisha: खेल बना खतरे का खेल! बम को समझ बैठे बॉल, अचानक हाथ में हुआ धमाका

Odisha Bomb Blast: ओडिशा से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के…

Last Updated: April 7, 2026 11:14:17 IST

वैभव सूर्यवंशी की असली परीक्षा! बुमराह-बोल्ट-चाहर से होगा सामना, IPL 2025 में नहीं खोल पाए थे खाता

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर…

Last Updated: April 7, 2026 11:13:35 IST

MBOSE SSLC Result 2026 Declared: मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट megresults.nic.in पर जारी,  ऐसे फटाफट करें चेक

MBOSE Meghalaya Board SSLC Result 2026 Declared: मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो…

Last Updated: April 7, 2026 11:13:26 IST

सूअर के सीमन से हो सकता है इस जानलेवा बीमारी का इलाज, चूहों पर शोध में मिली सफलता

वैज्ञानिकों ने आंखों के कैंसर के इलाज में एक क्रांतिकारी खोज की है. सूअर के…

Last Updated: April 7, 2026 11:07:43 IST

Pandit Ravi Shankar किसके लिए प्लेन में बुक करते थे 2 सीट? किससे किया वादा- ना करेंगे डांस

Pandit Ravi Shankar Interesting Facts: महान संगीतकार और सितावादक पंडित रविशंकर ने एक दक्ष डांसर…

Last Updated: April 7, 2026 11:02:10 IST