<
Categories: देश

सैलरी नहीं दी, तो फूंक दी मार्केट; 10 हजार के बदले करोड़ों का नुकसान, हैरान कर देगा मामला

Surat Textile Market Fire: गुजरात के सूरत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कर्मचारी के 10 हजार रुपये बकाया रह गए थे, जिसके कारण उसने मालिक की दुकान और पूरी मार्केट जला दी.

Surat Textile Market Fire: सिर्फ 10 हजार रुपये… रकम इतनी बड़ी नहीं कि जिसके लिए कोई अपनी नौकरी, करियर और जिंदगी तक दांव पर लगा दे. हालांकि सूरत में इसी रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद खौफनाक मोड़ पर पहुंच गयाय यहां एक पूर्व अकाउंटेंट ने गुस्से में ऐसा कदम उठाया कि देखते ही देखते करोड़ों रुपये का माल आग की लपटों में घिर गया. जिस बाजार में कुछ घंटे पहले तक कारोबार चल रहा था, वहां सुबह तक सिर्फ जला हुआ कपड़ा और राख नजर आ रही थी.

बता दें कि ये मामला सूरत के सारोली इलाके में स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट का है. पुलिस के अनुसार, यहां एक कपड़ा कारोबारी की दुकान पर काम करने वाला पूर्व अकाउंटेंट विनोद सावले कथित तौर पर अपने बकाया वेतन को लेकर नाराज था. उसकी मासिक सैलरी करीब 30 हजार रुपये थी और नौकरी छोड़ने के बाद उसके करीब 10 हजार रुपये बाकी होने का दावा था.

नौकरी के समय खराब व्यवहार

पुलिस के मुताबिक, विनोद ने अप्रैल 2026 से दुकान पर अकाउंटेंट के तौर पर काम किया था. बाद में उसने नौकरी छोड़ दी. बकाया रकम को लेकर उसका पूर्व नियोक्ता से विवाद चल रहा था. जांच में पुलिस ने यह भी बताया कि विनोद ने काम के दौरान कथित तौर पर अपने साथ खराब व्यवहार और बार-बार काम को लेकर सवाल किए जाने की शिकायत की थी. इसके बाद 9 सितंबर की रात मार्केट बंद होने के बाद वह कथित तौर पर वहां पहुंचा. पुलिस का आरोप है कि उसने कपड़े के पार्सलों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. सीसीटीवी फुटेज जांच में अहम साबित हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की.

करोड़ों का नुकसान

आग सिर्फ उस दुकान तक सीमित नहीं रही. देखते ही देखते आसपास रखे कपड़ों के पार्सल भी इसकी चपेट में आ गए. पुलिस के अनुसार, आग से कई दुकानों में रखा माल बर्बाद हुआ और कुल नुकसान करीब 24 करोड़ रुपये आंका गया है. आग लगाने के बाद आरोपी कथित तौर पर सूरत से निकल गया. पुलिस के मुताबिक, वह राजस्थान के खाटू श्यामजी और उत्तर प्रदेश के अयोध्या समेत अलग-अलग जगहों पर गया और बाद में महाराष्ट्र भी पहुंचा. लगभग 12 दिन बाद सूरत लौटने पर क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: UP Crime News: पहले आंखों में मिर्ची, कुल्हाड़ी से किए शरीर के टुकड़े…फिर गोली से छलनी किया शरीर; पहलवान को दी नरक से बदतर मौत

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Badaun News: बदायूं में हुआ बड़ा चमत्कार…पहले मिसकैरेज फिर, महिला ने एक साथ 4 बच्चों के जन्म; 1 की मौत और 3 सुरक्षित

Badaun Miracle: बदायूं में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. इनमें…

Last Updated: November 4, 2026 15:17:20 IST

Donald Trump: ट्रंप से क्यों नाराज हुए अमेरिकी वोटर्स? मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार की ये हैं 10 बड़ी वजहें

President Donald Trump:इकॉनमिस्ट और जनता का मानना ​​है कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विदेशी सामानों पर…

Last Updated: November 4, 2026 15:14:08 IST

Hyderabad Crime News: मां और बॉयफ्रेंड के बीच आ रहा था बच्चा, लिव-इन पार्टनर ने ऐसे हटाया बीच का रोड़ा; कत्ल कर फरार आरोपी

Hyderabad Crime News: हैदराबाद के बोराबांदा में मां के लिव-इन पार्टनर पर पांच साल के…

Last Updated: November 4, 2026 14:24:20 IST

Caught In CCTV: भिवंडी में गाने पर महाभारत, साउंड बॉक्स को लेकर भिड़े दो गुट; एक ने चलाई गोली, दूसरे ने चलाया चॉपर

Bhiwandi Hotel Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी होटल में गाना बदलने को लेकर दो गुटों…

Last Updated: November 4, 2026 13:40:16 IST

Jeevan Pramaan Patra 2026: घर बैठे कैसे जमा करें Digital Life Certificate? जानें ऑनलाइन आवेदन और फायदे

Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 13:06:24 IST