Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Crime News: पहले आंखों में मिर्ची, कुल्हाड़ी से किए शरीर के टुकड़े…फिर गोली से छलनी किया शरीर; पहलवान को दी नरक से बदतर मौत

UP Crime News: पहले आंखों में मिर्ची, कुल्हाड़ी से किए शरीर के टुकड़े…फिर गोली से छलनी किया शरीर; पहलवान को दी नरक से बदतर मौत

Brahmanand Yadav Murder: यूपी के संतकबीरनगर में 35 साल के पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई. दबंगों ने आंखों में मिर्च डालकर कुल्हाड़ी से काटा और गोली मारी. वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-23 14:00:02

Mobile Ads 1x1

Sant Kabir Nagar Murder: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक ऐसी खौफनाक हत्या हुई है, जिसकी कहानी सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. सदर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भगठान (गोसाईंपुर) गांव में 35 साल के जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की निर्मम हत्या कर दी गई.  घटना के समय वहां मौजूद उनके भाई ने सब कुछ अपनी आंखों से देखा और बताया कि हमलावरों ने पहले उनके भाई की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, फिर टांगी-कुल्हाड़ी से काट-काटकर गोलियां बरसा दीं.

फिर शुरू हुआ खूनी खेल

35 साल ब्रह्मानंद यादव भगठान (गोसाईंपुर) गांव में रहकर जानवरों के लिए चोकर-दाना लेने जा रहे थे. रास्ते में गांव के ही दबंगों ने घात लगा रखा था. जैसे ही वे पहुंचे, हमलावरों ने उनकी आंखों में पिसी हुई मिर्च का पाउडर फेंक दिया. मिर्ची लगते ही ब्रह्मानंद असंतुलित होकर गाड़ी से गिर पड़े.

8-10 लोगों ने घेरकर टांगी-कुल्हाड़ी से काटा

भाई के मुताबिक, गिरते ही राकेश, बलिराम, अजय, करिया, अभिमन्यु, मानसिंह, छठीर समेत 7-8 अज्ञात लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया. टांगी, कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए. इसके बाद गोलियां भी बरसाई गईं. ब्रह्मानंद मौके पर ही अचेत हो गए. जब भाई उन्हें बचाने आगे बढ़े तो हमलावरों ने उन पर भी फायरिंग कर दी. मजबूर होकर वे पीछे हटे और दूर से मोबाइल में पूरी वारदात का वीडियो बना लिया.

ये भी पढ़ें: Jammu And Kashmir: लोगों को लगा बेहोश हैं पुलिस वाले, कार के अंदर ही मरे पड़े थे दो कॉन्स्टेबल; फिर जो हुआ इसे जान पकड़ लेंगे माथा

चुनावी विवाद बनी हत्या की वजह

परिजनों का आरोप है कि 18 मई को पाटीदारों के साथ हुए विवाद और अदालत में चल रहे मुकदमे की पुरानी रंजिश के कारण यह हत्या की गई. चुनावी दुश्मनी ने भी आग में घी का काम किया. हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने खलीलाबाद बाईपास पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया. SP संदीप कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को कस्टडी में ले लिया है. बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं. यह घटना दबंगई और पुरानी दुश्मनी का खौफनाक रूप दिखाती है.

ये भी पढ़ें:  जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर हमला! इंजन का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त, जांच में जुटीं एजेंसियां

MORE NEWS