<
Categories: देश

Tamil Nadu Exit Poll Results 2026: तमिलनाडु एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें, कितना है वोटिंग परसेंटेज? आंकड़ों में दिलचस्प मुकाबला

Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु में, सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को एक ही चरण में हुई. अब जब वोटिंग खत्म हो चुकी है, तो एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं, जिससे राज्य के राजनीतिक माहौल को लेकर ज़ोरदार अटकलें लगने लगी हैं.

Tamil Nadu Exit Poll Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में, सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को एक ही चरण में हुई. अब जब वोटिंग खत्म हो चुकी है, तो एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं, जिससे राज्य के राजनीतिक माहौल को लेकर ज़ोरदार अटकलें लगने लगी हैं.
ऐसे में आइए देखें कि कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतने की स्थिति में दिख रही है और हर पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिले हैं. चलिए आंकड़ों पर एक नज़र डालते हैं.

एग्जिट पोल डेटा में एक दिलचस्प मुकाबला

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल डेटा से एक दिलचस्प मुकाबला सामने आया है.Axis my Poll के आधार पर DMK+ 92-110 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं ADMK+ गठबंधन के 22-32 सीटों पर सिमट गई है. इस चुनाव में TVK ने लंबी छलांग लगाते हुए 98-120 सीटें लाने का अनुमान है.
जहां JVC के अनुमान ADMK+ गठबंधन के लिए स्पष्ट बहुमत का संकेत देते हैं, उनके सीटों की संख्या 128 से 147 के बीच बताई गई है वहीं तीन अन्य एजेंसियाँ DMK+ गठबंधन की जीत का अनुमान लगा रही हैं.
Matrize ने DMK+ के लिए 122–132 सीटों का अनुमान लगाया है, P-Marq ने 125–145 सीटों का अनुमान लगाया है, और Peoples Insight ने 120–140 सीटों का अनुमान लगाया है. TVK+ गठबंधन के आंकड़े भी काफी अलग-अलग हैं; जहां Peoples Insight उनके लिए सबसे ज़्यादा सीटों का अनुमान लगाती है 30 से 40 सीटों के बीच, वहीं JVk का कहना है कि उन्हें सिर्फ़ 8 से 15 सीटें मिल सकती हैं.

एग्जिट पोल के आधार पर प्रतिशत

सीटों के अनुमानों के साथ-साथ, Axis My Poll के सीट अनुमान को देखते हुए वोट शेयर में भी दिलचस्प मुकाबला नजर आ रहा है. अनुमान के मुताबिक, TVK+ गठबंधन को लगभग 38–43% वोट शेयर मिल सकता है, जो उसे सबसे आगे रखता है. वहीं, DMK+ गठबंधन को करीब 32–37% वोट मिलने का अनुमान है, जिससे वह दूसरे स्थान पर रह सकता है. इसके अलावा, AIADMK+ गठबंधन को लगभग 15–20% वोट शेयर मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि अन्य दलों के हिस्से में 3–7% वोट जा सकते हैं.
हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि ये आंकड़े पूरी तरह से अनुमानों पर आधारित हैं, और जब चुनाव के असली नतीजे 4 मई को घोषित होंगे तो इन अनुमानों में बदलाव संभव है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

महाराष्ट्र: FDA ने की बड़ी कार्रवाई! 10 आयुर्वेदिक दवा कंपनियों के लाइसेंस किये कैंसिल, 135 कंपनियों को जारी किया ‘कारण बताओ’ नोटिस

मुंबई: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने राज्य भर में आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली…

Last Updated: August 11, 2026 21:21:07 IST

Maharashtra: दोस्त के साथ घूमने गई लड़की के साथ हुई दरिंदगी! 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

महाराष्ट्र के पालघर जिले तलासरी में बाइक पर दोस्त के साथ जा रही लड़की के…

Last Updated: August 11, 2026 20:46:04 IST

Bhagalpur: मोबाइल पर आया वीडियो कॉल और हो गई लाखों की चोरी! दुकान के काउंटर से चोर ने दिनदहाड़े उड़ाई नकदी और सामान

भागलपुर में शेरमारी बाजार में दिनदहाड़े एक कपड़ा दुकान में चोरी हो गई. चोर ने…

Last Updated: August 11, 2026 19:45:48 IST

मार्को यानसेन का जुड़वां भाई डेब्यू के लिए तैयार, पहली बार नेशनल टीम में मौका, नामीबिया के खिलाफ खेलेगा

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज मार्को यानसन के जुड़वां भाई डुआन यानसन को पहली…

Last Updated: August 11, 2026 19:23:35 IST

टीम इंडिया में मचाया धमाल, अब रेड बॉल क्रिकेट में दिखाएंगे जलवा, वैभव सूर्यवंशी ने शुरू की तैयारी

Vaibhav Suryavanshi Instagram Post: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के बाद 15 वर्षीय…

Last Updated: August 11, 2026 19:14:47 IST

गुजरात में Progress Alliance के VANDAN कार्यक्रम में 2,000+ लोगों ने किया माता-पिता का सम्मान

माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भारतीय संस्कारों को मजबूत करने के उद्देश्य से Progress…

Last Updated: August 11, 2026 19:07:27 IST