20
Tamil Nadu Exit Poll Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में, सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को एक ही चरण में हुई. अब जब वोटिंग खत्म हो चुकी है, तो एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं, जिससे राज्य के राजनीतिक माहौल को लेकर ज़ोरदार अटकलें लगने लगी हैं.
ऐसे में आइए देखें कि कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतने की स्थिति में दिख रही है और हर पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिले हैं. चलिए आंकड़ों पर एक नज़र डालते हैं.
एग्जिट पोल डेटा में एक दिलचस्प मुकाबला
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल डेटा से एक दिलचस्प मुकाबला सामने आया है.Axis my Poll के आधार पर DMK+ 92-110 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं ADMK+ गठबंधन के 22-32 सीटों पर सिमट गई है. इस चुनाव में TVK ने लंबी छलांग लगाते हुए 98-120 सीटें लाने का अनुमान है.
जहां JVC के अनुमान ADMK+ गठबंधन के लिए स्पष्ट बहुमत का संकेत देते हैं, उनके सीटों की संख्या 128 से 147 के बीच बताई गई है वहीं तीन अन्य एजेंसियाँ DMK+ गठबंधन की जीत का अनुमान लगा रही हैं.
Matrize ने DMK+ के लिए 122–132 सीटों का अनुमान लगाया है, P-Marq ने 125–145 सीटों का अनुमान लगाया है, और Peoples Insight ने 120–140 सीटों का अनुमान लगाया है. TVK+ गठबंधन के आंकड़े भी काफी अलग-अलग हैं; जहां Peoples Insight उनके लिए सबसे ज़्यादा सीटों का अनुमान लगाती है 30 से 40 सीटों के बीच, वहीं JVk का कहना है कि उन्हें सिर्फ़ 8 से 15 सीटें मिल सकती हैं.
एग्जिट पोल के आधार पर प्रतिशत
सीटों के अनुमानों के साथ-साथ, Axis My Poll के सीट अनुमान को देखते हुए वोट शेयर में भी दिलचस्प मुकाबला नजर आ रहा है. अनुमान के मुताबिक, TVK+ गठबंधन को लगभग 38–43% वोट शेयर मिल सकता है, जो उसे सबसे आगे रखता है. वहीं, DMK+ गठबंधन को करीब 32–37% वोट मिलने का अनुमान है, जिससे वह दूसरे स्थान पर रह सकता है. इसके अलावा, AIADMK+ गठबंधन को लगभग 15–20% वोट शेयर मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि अन्य दलों के हिस्से में 3–7% वोट जा सकते हैं.
हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि ये आंकड़े पूरी तरह से अनुमानों पर आधारित हैं, और जब चुनाव के असली नतीजे 4 मई को घोषित होंगे तो इन अनुमानों में बदलाव संभव है.