<
Categories: देश

Student and Teacher Viral Video: शिक्षा के मंदिर में गुरु का ऐसा अपमान देख आप भी रह जाएंगे दंग, क्या सिर्फ मनोरंजन के लिए की जा रही है ऐसी हरकत?

बूढ़े शिक्षक (Old Teacher) पर छात्र के हमले (Student Attack) ने सामाजिक मूल्यों (Social Values) पर एक बार फिर से कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां, मनोरंजन और लाइक्स (Entertainment and Likes) के लिए युवा पीढ़ी (Young Generation) हिंसक होते जा रही है.

Student Attacking On Teacher: स्कूल जिससे शिक्षा का मंदिर भी कहा जाता है, वहां से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे एक छात्र एक बुजुर्ग शिक्षक पर बूरी तरह से हमला करता है. एक शिक्षक, जो हमें हमेशा आगे बढ़ने की राह पर रास्ता दिखाता है, उसके  विरुद्ध इस तरह की क्रूरता यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी के एक हिस्से में ‘सहानुभूति’ (Empathy) और ‘सम्मान’ जैसे मूल्य अब पूरी तरह से खत्म होते जा रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर केवल रील या फिर मनोरंजन के लिए हिंसक स्टंट करना या दूसरों को प्रताड़ित करना एक मानसिक बीमारी की तरह हमारे भारत में तेजी से फैलती जा रही रही है. खास तौर से जब आज के युवा पीढ़ी को बिना मेहनत के सब कुछ पाने की आदत हो गई है और उन्हें किसी भी तरह के गंभीर परिणामों का डर नहीं रहता है, तो वे अक्सर इस तरह के अमानवीय व्यवहार पर उतर आते हैं. ऐसा करने से वे ये समझते हैं कि लोग उनकी इस हरकर को पसंद करेंगे. 

हांलाकि, यह सिर्फ और सिर्फ “मुफ्तखोरी” का सवाल नहीं है, बल्कि उस पारिवारिक और शैक्षणिक ढांचे के टूटने का सवाल है जहां बड़ों का सम्मान करना सबसे अनिवार्य संस्कार माना जाता था. तो वहीं, दूसरी तरफ शिक्षक पर हमला करना उस ज्ञान और भविष्य पर हमला है जो वह समाज को आगे चलकर देने वाले हैं. दरअसल, ऐसी घटनाओं के पीछे ज्यादातर दंड का भय न होना और इंटरनेट पर दिखाई जाने वाली “गुंडागर्दी” करना मुख्य वजह बनती जा रही है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

ऐसी घटनाओं से समाज पर क्या पड़ता है असर?

तो वहीं, इस तरह की घटना एक घातक सामाजिक प्रवृत्ति को जन्म दे रही है, जहां अनुशासन का स्थान अराजकता ले रही है.  जब एक छात्र अपने शिक्षक के साथ विवाद के बाद हिंसक होकर उन पर हमला करता है, तो यह साफ रूप से अनियंत्रित व्यवहार की तरफ तेजी से इशारा भी देता है. इतना ही नहीं, इस तरह की घटनाओं से हमारे समाज पर इसका सबसे ज्यादा और गहरा असर देखने को मिलता है, खास तौर से छोटे बच्चों को बीच सबसे ज्यादा. 

यह सिर्फ एक तरह के हत्या की कोशिश जैसी स्थिति नहीं है, बल्कि गुरु-शिष्य के संबंध पर भी कई गंभीर सवाल खड़े करती है. मनोरंजन के नाम पर फैलाई जा रही अराजकता देश के भविष्य के लिए बेहद ही चिंताजनकर बनती जा रही है. ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी छात्र दोबारा अपने गुरु पर हाथ उठाने से पहले 100 बार सोचे. 

Darshna Deep

Recent Posts

लंदन से आकर बॉलीवुड में छोड़ी छाप, 7 फिल्मों से बनाई पहचान, आज भी रहस्य बनी है उनकी मौत

बॉलीवुड में काफी एक्टर-एक्ट्रेस हुए, जिन्होंने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई और अचानक…

Last Updated: March 27, 2026 14:21:31 IST

जब बीच मैदान में घुसा कुत्ता… तो खिलाड़ी ने बल्ला छोड़ किया ऐसा काम, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम!

Abhishek Porel Dog Lover: दिल्ली कैपिटल्स के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का एक वीडियो…

Last Updated: March 27, 2026 14:14:54 IST

कब है कामदा एकादशी का खास व्रत? जानें इसका धार्मिक महत्व, पूजा विधि और तुलसी से जुड़े चमत्कारी उपाय

Kamada Ekadashi 2026: हिंदु धर्म में हर एकादशी का विशेष महत्व होता है,लेकिन चैत्र माह…

Last Updated: March 27, 2026 14:00:27 IST

लड़की ने मांगा शुगरफ्री गन्ने का जूस, दुकानदार ने लगाया देसी जुगाड़, वीडियो देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार प्रायोजित वीडियो खूब हो रहा है. इस वीडियो…

Last Updated: March 27, 2026 13:58:16 IST

Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, प्रधानमंत्री मोदी ने 700 किमी. दूर से किया नमन

Ram Navami 2026: रामनवमी पर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया.…

Last Updated: March 27, 2026 13:55:42 IST

Peddi Teaser: राम चरण के बर्थडे पर मेकर्स ने दिया गिफ्ट, पेड्डी पहलवान का फर्स्ट लुक जारी

आज साउथ सुपरस्टार राम चरण का 41वां जन्मदिन है. इस दिन मेकर्स ने उन्हें बर्थडे…

Last Updated: March 27, 2026 14:07:04 IST