<
Categories: देश

Teacher’s Day 2026 पर शिक्षक को भेजें खूबसूरत मैसेज, गुरुजन भी हो जाएंगे खुश, दे शुभकामनाएं

Teacher's Day 2026: शिक्षक दिवस के मौके पर अगर आप अपने गुरुजनों को कुछ स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो उन्हें खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं. इन मैसेज से अगर आप अपने गुरुओं को विश करेंगे, तो वे खुश हो जाएंगे.

Teacher’s Day 2026: टीचर यानी शिक्षक हमारे जीवन में एक खास जगहौ रखते हैं. वे सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे हमें सही रास्ते पर आगे बढ़ने और जीवन में सफलता हासिल करने की सीख भी देते हैं. इसी सम्मान और आभार को व्यक्त करने के लिए हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. 5 सितंबर का दिन देश के महान शिक्षाविद् और भारत के पहले उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में भी खास है. उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए इस दिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा शुरू हुई.

शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. छात्र अपने शिक्षकों के लिए कार्ड, फूल और छोटे-छोटे उपहार लेकर आते हैं. वहीं, डिजिटल दौर में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए भी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देना आसान हो गया है.

खास अंदाज में करें विश

अगर आप भी इस शिक्षक दिवस पर अपने पसंदीदा टीचर को कुछ खास अंदाज में विश करना चाहते हैं तो खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं. एक छोटा सा मैसेज भी आपके गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जाहिर कर सकता है. आप अपने शिक्षकों को WhatsApp, Instagram या Telegram के जरिए शॉर्ट वन-लाइन मैसेज, प्रेरणादायक कोट्स या दिल छू लेने वाली शायरी भेज सकते हैं. इन संदेशों के जरिए आप अपने गुरु को बता सकते हैं कि उनके दिए ज्ञान और मार्गदर्शन की आपके जीवन में कितनी अहमियत है.

भेजें ये संदेश

  • जंग में जीना, सीखा है आपसे
  • डांट और प्यार से, आपने सिखाया जीने का सलीका
  • मेरे सिर पर बनाएं रखें अपना आशीर्वाद
  • त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव
  • अक्षर-अक्षर हमें सिखाते, शब्द-शब्द का अर्थ बताते, कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते। Happy Teachers Day!
  • गुरु का स्थान सबसे ऊंचा, गुरु बिन ज्ञान न होय, जो दे सही राह का ज्ञान, उससे बड़ा न कोय। टीचर्स डे की शुभकामनाएं।
  • रोशनी बनकर आए जो हमारे जीवन में, ऐसे गुरुओं को प्रणाम करता हूं, शिक्षक दिवस के इस शुभ अवसर पर, आपका कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं। Happy Teachers Day!
  • शांति का पाठ पढ़ाया, अज्ञानता का अंधकार मिटाया, हमें एक बेहतर इंसान बनाकर, आपने ही जीवन जीना सिखाया। हैप्पी टीचर्स डे!
  • अज्ञानता को दूर करके, ज्ञान की ज्योत जलाई है, आपकी ही कृपा से हमने, यह सफलता पाई है। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।
  • गुरु तेरे उपकार का, कैसे चुकाऊं मैं मोल,लाख कीमती धन भले, गुरु हैं मेरे अनमोल। Happy Teachers Day!
  • सपनों को हमारी पंख दिए, उम्मीदों को आकार दिया, हर मुश्किल में हाथ थामकर, जीवन जीना आसान किया। हैप्पी टीचर्स डे!
  • कभी दोस्त तो कभी मेंटर बनकर संभाला, हर मुश्किल सवाल का हल चुटकियों में निकाला। हैप्पी टीचर्स डे!
  • आपकी डांट में भी छुपा था प्यार, शिक्षक दिवस पर आपको हमारा शत-शत प्रणाम स्वीकार। Happy Teachers Day!
  • सही राह पर चलना सिखाया, गिरकर फिर से उठना सिखाया, बनकर हमारी ताकत हमेशा, आपने ही हमें जीना सिखाया। हैप्पी टीचर्स डे!
  • शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं, और गुरु से बड़ा कोई दानी नहीं, आपकी सीख के बिना, यह ज़िंदगी पूरी होती नहीं। Happy Teachers Day!
  • धैर्य, लगन और मेहनत का पाठ पढ़ाया, हमें खुद पर विश्वास करना आपने ही सिखाया। Happy Teachers Day!
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST