Teacher’s Day 2026: टीचर यानी शिक्षक हमारे जीवन में एक खास जगहौ रखते हैं. वे सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे हमें सही रास्ते पर आगे बढ़ने और जीवन में सफलता हासिल करने की सीख भी देते हैं. इसी सम्मान और आभार को व्यक्त करने के लिए हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. 5 सितंबर का दिन देश के महान शिक्षाविद् और भारत के पहले उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में भी खास है. उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए इस दिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा शुरू हुई.
शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. छात्र अपने शिक्षकों के लिए कार्ड, फूल और छोटे-छोटे उपहार लेकर आते हैं. वहीं, डिजिटल दौर में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए भी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देना आसान हो गया है.
खास अंदाज में करें विश
अगर आप भी इस शिक्षक दिवस पर अपने पसंदीदा टीचर को कुछ खास अंदाज में विश करना चाहते हैं तो खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं. एक छोटा सा मैसेज भी आपके गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जाहिर कर सकता है. आप अपने शिक्षकों को WhatsApp, Instagram या Telegram के जरिए शॉर्ट वन-लाइन मैसेज, प्रेरणादायक कोट्स या दिल छू लेने वाली शायरी भेज सकते हैं. इन संदेशों के जरिए आप अपने गुरु को बता सकते हैं कि उनके दिए ज्ञान और मार्गदर्शन की आपके जीवन में कितनी अहमियत है.
भेजें ये संदेश
- जंग में जीना, सीखा है आपसे
- डांट और प्यार से, आपने सिखाया जीने का सलीका
- मेरे सिर पर बनाएं रखें अपना आशीर्वाद
- त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव
- अक्षर-अक्षर हमें सिखाते, शब्द-शब्द का अर्थ बताते, कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते। Happy Teachers Day!
- गुरु का स्थान सबसे ऊंचा, गुरु बिन ज्ञान न होय, जो दे सही राह का ज्ञान, उससे बड़ा न कोय। टीचर्स डे की शुभकामनाएं।
- रोशनी बनकर आए जो हमारे जीवन में, ऐसे गुरुओं को प्रणाम करता हूं, शिक्षक दिवस के इस शुभ अवसर पर, आपका कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं। Happy Teachers Day!
- शांति का पाठ पढ़ाया, अज्ञानता का अंधकार मिटाया, हमें एक बेहतर इंसान बनाकर, आपने ही जीवन जीना सिखाया। हैप्पी टीचर्स डे!
- अज्ञानता को दूर करके, ज्ञान की ज्योत जलाई है, आपकी ही कृपा से हमने, यह सफलता पाई है। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।
- गुरु तेरे उपकार का, कैसे चुकाऊं मैं मोल,लाख कीमती धन भले, गुरु हैं मेरे अनमोल। Happy Teachers Day!
- सपनों को हमारी पंख दिए, उम्मीदों को आकार दिया, हर मुश्किल में हाथ थामकर, जीवन जीना आसान किया। हैप्पी टीचर्स डे!
- कभी दोस्त तो कभी मेंटर बनकर संभाला, हर मुश्किल सवाल का हल चुटकियों में निकाला। हैप्पी टीचर्स डे!
- आपकी डांट में भी छुपा था प्यार, शिक्षक दिवस पर आपको हमारा शत-शत प्रणाम स्वीकार। Happy Teachers Day!
- सही राह पर चलना सिखाया, गिरकर फिर से उठना सिखाया, बनकर हमारी ताकत हमेशा, आपने ही हमें जीना सिखाया। हैप्पी टीचर्स डे!
- शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं, और गुरु से बड़ा कोई दानी नहीं, आपकी सीख के बिना, यह ज़िंदगी पूरी होती नहीं। Happy Teachers Day!
- धैर्य, लगन और मेहनत का पाठ पढ़ाया, हमें खुद पर विश्वास करना आपने ही सिखाया। Happy Teachers Day!