Live TV
Search
Home > देश > Aaj Ka Mausam: गर्मी से आज बदलेगा मौसम का मिजाज! आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से यूपी तक का हाल

Aaj Ka Mausam: गर्मी से आज बदलेगा मौसम का मिजाज! आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से यूपी तक का हाल

Weather News: उत्तर भारत में जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. IMD के मुताबिक देश के कुछ शहरों में आंधी-तुफान आने वाला है. साथ ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी हो गया है.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 09:52:07 IST

Mobile Ads 1x1

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है. भीषण गर्मी से जूझ रहे कई शहरों में धूल भरी आंधी, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश ने दस्तक दी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है. इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम अचानक बदल गया. आसमान में बादल छा गए और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने लगीं. मौसम विभाग ने इस क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह 6:40 बजे जारी अपडेट के अनुसार, अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

इससे पहले सोमवार देर रात भी दिल्ली के कई हिस्सों जैसे नजफगढ़, द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई. साथ ही गुरुग्राम, बहादुरगढ़ और मानेसर में भी मौसम का यही मिजाज देखने को मिला, जहां हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई.

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों शामली, बागपत, मोदीनगर, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में अगले कुछ घंटों के दौरान आंधी और बारिश की संभावना है. इसी तरह हरियाणा के कैथल, असंध, झज्जर और पलवल में भी मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है.

राजस्थान के भिवाड़ी, भरतपुर और धौलपुर जैसे क्षेत्रों में भी धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट 

उत्तराखंड में मौसम की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है. मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. यहां हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश  

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 अप्रैल तक और हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ ही इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

पंजाब और हरियाणा में 28 और 29 अप्रैल के दौरान ‘थंडरस्क्वाल’ यानी तेज आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों-सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अन्य इलाकों में पूरे सप्ताह भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है.
 
MORE NEWS