होम / Chandrayaan 3: आज भारत की शान में लग जाएंगे चार चांद, जब चंदा मामा के घर पहुंचेगा चंद्रयान 3

Chandrayaan 3: आज भारत की शान में लग जाएंगे चार चांद, जब चंदा मामा के घर पहुंचेगा चंद्रयान 3

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : August 23, 2023, 5:59 am IST

India News,(इंडिया न्यूज), Chandrayaan 3 Landing, नई दिल्ली: भारत आज अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास रचने को तैयार है। पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि ISRO के तीसरे चंद्र मिशन के अंतर्गत आज, 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह पर उतरेगा। आज ऐसा होने के बाद दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बनकर एक नया इतिहास रचेगा।

अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं। मगर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर उनकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ नहीं हुई है। चंद्रयान-2 के असफलता के बाद चंद्रयान-3 का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट-लैंडिंग को करके दिखाना है। साथ ही चांद पर विचरण कर वैज्ञानिक प्रयोग करना है।

कब फेल हुआ मिशन चंद्रयान-2?

7 सितंबर, 2019 को मिशन चंद्रयान-2 चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया के दौरान उस वक्त फेल हो गया था, जब विक्रम किसी गड़बड़ी के चलते चंद्रमा की सतह से टकरा गया था। 2008 में भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन यानी कि चंद्रयान-1 को लांन्च किया गया था।

इस दिन हुआ चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण

14 जुलाई को भारत ने लॉन्च व्हीकल मार्क-3 यानी कि एलवीएम-3 रॉकेट के माध्यम से 600 करोड़ रुपये की लागत वाले अपने तीसरे चंद्र मिशन यानी कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया था। इसके तहत चंद्रयान 41 दिन की अपनी यात्रा में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यहां अभी तक कोई भी देश नहीं पहुंचा है।

असफल हुआ रूस का लूना-25

बता दें कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इस दौड़ में रूस का लूना-25 उस वक्त क्रैश हो गया। जब लूना-25 का ‘रोबोट लैंडर’ चांद की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी लैंडर लूना-25 के अनियंत्रित कक्षा में जाने के बाद चांद पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

Also Read: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

DC VS RR: अरुण जेटली स्टेडियम में देखनें को मिल सकती है छक्कों की बरसात, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Sonia Gandhi: बेटे राहुल के सपोर्ट में मां सोनिया का संदेश, बीजेपी पर बोला हमला-Indianews
DC VS RR: राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जीवित रखना चाहेगी दिल्ली, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
Isha Ambani का Met Gala 2024 का आउटफिट इस फेमस डिजाइनर ने किया तैयार, साड़ी गाउन रेडी करने में लगे 10,000 घंटे -Indianews
Motorola भारत में जल्द ही लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला एक शानदार फोन, Teaser आउट-Indianews
Apple iPhone 15 Discount: चाइनीज फोन से भी सस्ता, IPhone 15, जल्दी उठाएं इस ऑफर्स का लाभ-Indianews
Ranveer Singh ने इंस्टाग्राम से हटाई Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें! फैंस हुए हैरान -Indianews
ADVERTISEMENT