<
Categories: Businessदेश

Budget 2026 For Farmers: चन्दन, काजू-कोकोआ की खेती से लेकर AI तक, जानें वो 5 बड़े एलान जो किसानों की जेब नोटों से भर देंगे!

Budget 2026 ने किसानों के लिए खोले कामयाबी के बंद दरवाजे! चन्दन, AI और भारी टैक्स छूट जो आपकी किस्मत बदल देगा. क्या आपने देखे ये 5 बड़े एलान?

आज 1 फरवरी 2026 को वित्त  सीतारमण ने किसानों के लिए भी कई बड़े एलान किये हैं, आइये आसान शब्दों में समझते हैं कि इस बजट में किसानों के लिए क्या कुछ खास है? अब खेती सिर्फ हल और बैल तक सीमित नहीं रह गई है. सरकार ने ‘भारत-विस्तार’ नाम से एक पहल शुरू की है. इसमें AI (Artificial Inteligence) का इस्तेमाल होगा. आसान भाषा में कहें तो, ‘एग्रीस्टैक’ पोर्टल और ICAR के सुझावों को AI के साथ जोड़ा जाएगा ताकि किसानों को सटीक जानकारी मिले कि कब, क्या और कैसे किस फसल की खेती करनी है.

सिर्फ गेहूं-चावल नहीं, अब कैश क्रॉप्स पर जोर

बजट 2026 में निर्मला सीतारमण ने चंदन, मछली पालन (मत्स्य पालन), और काजू-कोको जैसी ऊंची कीमत वाली फसलों पर फोकस किया गया है. पुराने बगीचों का कायाकल्प किया जाएगा और अखरोट, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स की खेती को बढ़ावा मिलेगा. 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों को विकसित किया जाएगा ताकि तटीय इलाकों के लोग और महिलाएं स्टार्टअप के जरिए कमाई कर सकें. गांवों में सिर्फ खेती नहीं, बल्कि पशुपालन को बिजनेस बनाने की तैयारी है. इसके लिए पशु चिकित्सा कॉलेज और डायग्नोस्टिक लैब में प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर निवेश बढ़ाया जाएगा, ताकि पशुओं की सेहत सुधरे और दूध-डेयरी का काम मुनाफे वाला बने.

WhatsApp Image 20260201 at 132013

टैक्स में बड़ी राहत (किसानों और सहकारी समितियों के लिए)

बजट का सबसे दिलचस्प हिस्सा ‘टैक्स प्रस्ताव’ हैं, जो सीधे तौर पर जेब को फायदा पहुँचाएंगे. किसानों को मछली पालन पर छूट दी गई है. अगर भारतीय जहाज गहरे समुद्र से मछली पकड़कर लाते हैं, तो उन्हें ड्यूटी नहीं देनी होगी. इसे ‘निर्यात’ की तरह माना जाएगा. सहकारी समितियों को फायदा: पशु चारा और कपास के बीज मुहैया कराने वाली समितियों को टैक्स में छूट दी गई है. राष्ट्रीय सहकारी महासंघ द्वारा किए गए निवेश पर मिलने वाले लाभ को 31 जनवरी 2026 तक टैक्स फ्री रखने का प्रस्ताव है, बशर्ते वह पैसा सदस्यों के काम आए. सीधे शब्दों में कहें तो, इस बार का बजट किसानों को केवल अन्नदाता नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन बनाने की तरफ इशारा कर रहा है. जहां एक तरफ टेक्नोलॉजी से पैदावार बढ़ाने की बात है, वहीं दूसरी तरफ टैक्स में छूट देकर समितियों को मजबूत करने की कोशिश की गई है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST