Live TV
Search
Home > देश > हैवानियत की हदें पार! होमस्टे में अमेरिकी महिला से किया दुष्कर्म, फिर तीन दिनों तक मालिक ने…

हैवानियत की हदें पार! होमस्टे में अमेरिकी महिला से किया दुष्कर्म, फिर तीन दिनों तक मालिक ने…

Karnataka Crime News: कर्नाटक से इंसानियत शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक अमेरिकी महिला से होमस्टे में रेप किया गया. फिर मालिक ने कई तीन दिनों तक कुछ ऐसा किया कि मामला बाहर ना जाए पाए.

Written By:
Last Updated: April 22, 2026 15:32:51 IST

Mobile Ads 1x1

अमेरिकी महिला जो कर्नाटक में रहने आई थी. उसका आरोप है कि होमस्टे के दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ दरिंदगी की, फिर मालिक ने तीन दिनों तक वाईफाई बंद कर दिया, जिससे पीड़िता उस अवधि के दौरान किसी से भी संपर्क नहीं कर सकी.

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका की एक महिला ने कर्नाटक के एक होमस्टे में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार, आरोपी की पहचान झारखंड के मूल निवासी वृजेश कुमार के रूप में हुई है, जो होमस्टे में काम करता था. उसने कथित तौर पर अमेरिकी नागरिक के साथ बलात्कार किया. बताया जा रहा है कि यह घटना कोडागु के कुट्टा गांव में एक होमस्टे में घटी. आरोप है कि उसने तीन दिनों तक वाई-फाई सेवा बंद कर दी, जिससे पीड़िता उस दौरान किसी से भी संपर्क नहीं कर पाई. वाई-फाई दोबारा चालू होने के बाद, पीड़ित ने मैसूरु जाने का बहाना बनाकर बाहर निकली और शिकायत दर्ज कराई. 

अमेरिकी दूतावास ने किया संपर्क

पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अमेरिकी दूतावास को दी. इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने ईमेल के माध्यम से मैसूरु पुलिस से संपर्क किया, जिसके आधार पर मामला औपचारिक रूप से दर्ज किया गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना को दबाने की कोशिश करने के आरोप में होमस्टे मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने क्या बताया?

एनडीटीवी से बात करते हुए, कोडगु के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुट्टा पुलिस स्टेशन में एक विदेशी नागरिक के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है.

MORE NEWS