<
Categories: देश

देहरादून में मची ऐसी तबाही, बह गईं सैकड़ों दुकानें, मिनटों में दिखा कयामत वाला मंजर

Uttarakhand News: देहरादून में एक बार फिर तबाही वाला मंजर देखने को मिला. दरअसल यहां भारी बारिश के कारण बादल फट गया और इलाके में हड़कंप मच गया.

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मशहूर सहस्त्रधारा में इतनी तेज बारिश हुई कि बादल फट गया. जी हां इस इलाके में बादल फटने से तबाही मच गई. जिला प्रशासन का बचाव एवं राहत कार्य जारी है. इस घटना में कुछ दुकानें बह गईं. जिला प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था. दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है.

बचाव कार्य जारी

जैसे ही इस घटना की जानकारी जिलाधिकारी सविन बंसल को मिली वैसे ही इन्होने मोर्चा संभाल लिया. उन्होंने अलग-अलग विभागों से समन्वय स्थापित कर रात में ही बचाव दल मौके पर भेज दिए और बचाव कार्य शुरू हो गया. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ बचाव कार्य जारी है. आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

स्कूल रहेंगे बंद

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात में ही मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गईं. भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने देहरादून में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश भी दिए गए हैं. वहीं आईटी पार्क देहरादून में देर रात से हो रही भारी बारिश से आए पानी के कारण कई वाहन सड़क पर खिलौनों की तरह तैरते नजर आए. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं. बचाव दल ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया. राहत और बचाव कार्य के लिए जेसीबी समेत भारी उपकरण तैनात किए गए हैं. लापता दोनों लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है.

Heena Khan

Recent Posts

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST