Weather Update Today | Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: IMD ने भारत के कई राज्यों में 13 सितंबर तक तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है. बारिश के साथ तूफ़ान आने और तेज गति से हवा चलने की भी संभावना है.
कई राज्यों में 13 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना
Weather Update Today | Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज से मध्यम बारिश हो सकती है.
बता दें कि देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी, जबकि कुछ हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि 11 सितंबर से हल्की बारिश हो सकती है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान आर्द्रता अपेक्षाकृत अधिक रहने की उम्मीद है. हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए दिल्ली के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में 13 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा इन क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने और तूफान का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है.
IMD ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, वहीं पूर्वी जिलों में भी 13 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राज्य में 9 से 13 सितंबर के बीच कई जिलों, प्रयागराज, सहारनपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या, मुरादाबाद, हरदोई, बांदा; ने तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान बाढ़ प्रभावित जिलों को विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है.
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान में 12 और 13 सितंबर को बारिश होने की संभावना है. इस बीच राज्य के कई जिलों में तेज रफ्तार से हवा चल सकती है.
उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में भी 9 से 13 सितंबर के बीच बारिश हो सकती है. लोगों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान इन राज्यों में हो सके तो यात्रा न करें.
हिमाचल प्रदेश में अब तक मानसून की बारिश में नौ प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अगले पांच से सात दिनों में मानसून की गतिविधि काफी कमजोर रहने की आशंका है और भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 11-12 सितंबर के बाद मौसम में कुछ सुधार संभव है, मुख्य रूप से निचली पहाड़ियों, मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में. अगले सात दिनों के दौरान भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है.
Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Shocking Revelation: राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी…
IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार…
1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…
IND vs PAK, Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…