<
Categories: देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में सर्दी का सितम जारी, शीतलहर के लिए जारी किया येलो अलर्ट; क्या है प्रदुषण का हाल?

Delhi-NCR Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान अचानक तेजी गिरता हुआ नजर आ रहा है. जिसके कारण दिल्ली–एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है.

Delhi-NCR Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी लगातर बढ़ती जा रही है. दिसंबर की शुरुआत से दिल्ली और अन्य राज्यों में सर्दी का सितम जारी है. मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत समेत मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. सुबह और रात ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है. 

शीतलहर का अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड अचानक बढ़ गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस इलाके के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है. 4 दिसंबर, 2025 को न्यूनतम तापमान लगभग 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. 

दिल्लीNCR में AQI

  • दिल्ली : 335-372 (बहुत खराब से गंभीर श्रेणी)
  • गुरुग्राम: 352 (गंभीर)
  • नोएडा: 300-400 के बीच (बहुत खराब)
  • फरीदाबाद: 300-400 के बीच (बहुत खराब)

माइनस पहुंचा कश्मीर में तापमान

कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में तापमान माइनस पहुंच चुका है. ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़कर रख दिए है. हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी भी जरी है. जिसके कारण कुछ स्थानों पर तापमान -18°C तक पहुंच गया है. बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है.

उत्तर-प्रदेश और पंजाब का हाल

बर्फीली हवाओं के कारण ठंड काफी बढ़ चुकी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल ला नीना प्रभाव के कारण ठंड पिछले सालों से ज्यादा रह सकती है. पंजाब और हरियाणा में पारे में तेजी से गिरावट देखने को मिली है. वहीं दिल्ली में शातलहर का अलर्ट जारी है. दिल्ली में बुधवार (3 दिसंबर 2025) को न्यूनतम तापमान 7°C तापमान दर्ज किया गया. 

राजस्थान में कड़ाके की ठंड

राजस्थान में इस समय ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ रखे है. कई जिलों में शीतलहर (cold wave) अलर्ट भी जारी किया गया है. फतेहपुर शेखावाटी में इस समय सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है. माउंट आबू में भी तापमान शून्य के नीचे चला जाता है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST