<
Categories: देश

Weather Update: अगले सप्ताह होगा मौसम में बड़ा बदलाव, जानें किन राज्यों में ठंड में होगा इजाफा; IMD ने अलर्ट जारी कर बढ़ा दी करोड़ों लोगों की टेंशन

Weather update Sunday 14 December 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सप्ताह से ठंड में तेजी से इजाफा होगा. शीत लहर भी लोगों को परेशान करेगी.

Weather Update Sunday 14 December 2025: आधा दिसंबर बीतने को है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड नदारद है. जिस दिल्ली में दिसंबर महीने में रजाई ओढ़नी पड़ती थी उस मौसम में सिर्फ कंबल से भी काम चल जा रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक कोई ठोस पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय नहीं होगा तब तक भीषण ठंड नहीं होगी. इस बीच IMD ने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा. इसके बाद 15 दिसंबर को भी लेह समेत ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होगी. इसके असर से उत्तर भारत में ठंड में इजाफा होगा. IMD का पूर्वानुमान है कि जल्द ही पूर्वोत्तर के राज्यों में शामिल पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात में ठंड का व्यापक असर देखने को मिलेगा.

कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तर-पूर्वी मानसून (North East Mansoon) के असर से अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश का अनुमान जताया है. इसके अलावा तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम के मिजाज में कुछ खास बदलाव नहीं आएगा.

कहां-कहां कोहरा कर रहा परेशान?

मौसमr उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में कोहरे ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते बिहार, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है. भारतीय रेलवे पहले ही संभावित घने कोहरे के चलते ट्रेनें रद्द कर चुका है, जिसमें ज्यादातर पूर्वोत्तर भारत की भीं है. IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरे के अधिक प्रभाव से बिहार, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य कई राज्यों में कोहरे के असर से ट्रेनों का परिचालन बाधित होगा और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चलेंगी.

18 दिसंबर को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

IMD के मुताबिक, अगले सप्ताह 18 दिसंबर, 2025 को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों (हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ) में बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का भी अनुमान है. इससे ठंड में इजाफा हो सकता है, लेकिन इससे दिल्ली्-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आएगी, इसके आसार नहीं के बराबर हैं.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौमस

दिल्ली-एनसीआर फिलहाल भीषण ठंड के असर से दूर है. इस बीच IMD ने अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट की आशंका जताई है. इससे ठंड रफ्तार पकड़ सकती है. रविवार (14 दिसंबर,2025) को न्यूनतम 10 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं, सप्ताह की शुरुआत यानी 15 दिसंबर को न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है.

यूपी-बिहार में क्या बढ़ेगी ठंड?

ठंड के साथ उत्तर प्रदेश में कोहरे ने रफ्तार पकड़ ली है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीतलहर भी चल रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिन में तापमान में थोड़ी से बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंडक से मामूली राहत रहेगी. कोहरा बढ़ने से दिल्ली से जा रही ट्रेनों यूपी और बिहार में प्रभावित होंगीं. उधर बिहार में ठंड में इजाफा होने का अलर्ट है.

पंजाब, हरियाणा और J&K में कैसा रहेगा मौसम

पंजाब और हरियाणा की बात करें तो सुबह घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसका सीधा असर यातायात पर पड़ रहा है. दिल्ली से सटे हरियाणा में अगले 2 दिन में मौसम मिजाज बदला नजर आएगा. दिन में हल्के बादल छाए नजर आएंगे. उधर मौसम विभाग ने कहा है कि 17 दिसंबर के बीच उत्तरी और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. इससे ठंड में इजाफा होगा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST

Bulandshahr News: रील के लिए कुछ भी! चलती बोलेरो पर लड़कियों ने जान जोखिम में डाल बनाई रील, Video Viral होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बुलंदशहर से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवतियां एनएच-34 पर चलती स्कॉर्पियो के बोनट…

Last Updated: October 7, 2026 18:28:28 IST

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: मेष से मीन तक जानें, आज का दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…

Last Updated: October 7, 2026 18:18:26 IST