<
Categories: देश

Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, IMD ने बताया- कब से बिगड़ेगा उत्तर भारत के मौसम का मिजाज

Weather Update 18 December 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत समूच उत्तर भारत में कंपकंपी वाली ठंड शुरू हो गई है, जबकि कई शहरों में कोहरा भी लोगों को बुरी तरह से परेशान कर रहा है.

Weather Update 18 December 2025: दिसंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी दिल्ली-एनसीआर भीषण ठंड से दूर है. दिल्ली में ठंड तो पड़ रही है, लेकिन शीत लहर नदारद है. इस बीच कोहरा जरूर सुबह और शाम को परेशान कर रहा है. इस दौरान कम विजिबिलिटी के चलते खासतौर से वाहन चालकों को दिक्कत आ रही है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, तेज रफ्तार हवाओं के साथ ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने के संकेत मिल रहे हैं. इसके असर से आने वाले दिनों में दिल्ली-यूपी, हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों में कोहरा, शीतलहर और बारिश की स्थिति बनने की संभावना है, जबकि पर्वतीय इलाकों में शामिल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाक और उत्तराखंड में बर्फबारी भी तेज हो सकती है. 

उत्तर भारत में ठंड का अलर्ट

IMD के अनुसार, आगामी 24 घंटे के दौरान यानी शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) की रात से ही एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ  के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है. इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश  और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि  उत्तर भारत में ठंड में इजाफा होने का अलर्ट है. इसके चलते बिहार, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ेगी. गुरुवार (18दिसंबर) और शुक्रवा (19 दिसंबर) को पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है, इससे ठंड में इजाफा होगा.  

कहां-कहां कोहरा करेगा परेशान

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार (18 से 22 दिसंबर) को कोहरा अधिक परेशान करेगा. पर्वतीय राज्य उत्तरखंड की बात करें यहां तो यहां के अधिकतर इलाकों में 18 से 21 दिसंबर के दौरान सुबह घना कोहरा लोगों की मुसीबतें बढ़ाएगा.   अगले 4 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के विभिन्न स्थानों पर भी घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की आशंका है, ऐसे में लोगों से अधिक सावधानी बरतने की अपील की गई है.  

पर्वतीय इलाकों में क्या रहेगी स्थिति

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों पर 18 से 23 दिसंबर के बीच हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है.  20 और 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट है. पहाड़ों पर ऐसी गतिविधियों का असर मैदान इलाकों में ठंड के रूप में पड़ेगा.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST