<
Categories: देश

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा. कई इलाकों में बादल, बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Weather Update Today 6 October 2026: अक्टूबर के महीने में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है. दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ( India Meteorological Department) के ताजा अपडेट के मुताबिक, 6 अक्टूबर को उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रह सकता है.

दिल्ली-NCR में बादल और बूंदाबांदी के आसार

 राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती 

यूपी में भी मौसम बिगड़ने के संकेत

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. IMD ने दोनों हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी दी है. 

बिहार में बारिश का दौर जारी

बिहार में भी बारिश का असर बना हुआ है. पटना समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवा चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में .6 से 9 अक्टूबर. के बीच कई जगह बारिश देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: UP Election 2027: SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी वोटर लिस्ट में फिर हो सकता है बड़ा बदलाव, जानें EC का प्लान

लोगों को सावधान रहने की सलाह

मौसम खराब होने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें. बारिश के समय वाहन चलाते हुए सावधानी रखें. खासकर आंधी और बिजली चमकने की स्थिति में मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की सलाह पर ध्यान देना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days 2026: आधे से कम हो जाएंगे इन चीजों के दाम, 9 अक्टूबर से शुरू होगी महासेल; आप भी कर लें अपनी लिस्ट तैयार

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST