Matrize News Exit Poll Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद सभी पांचों चुनावी राज्यों के एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आ गए हैं. Matrize News के एग्जिट पोल के मुताबिक इन पांच राज्यों में से तीन राज्यों में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. वहीं दो राज्यों में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सकती है.
सबसे पहले हम बात करते हैं पश्चिम बंगाल की, Matrize News के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका लग सकता है. Matrize News के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 146-161 और टीएमसी को 130-140 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं.
असम में बीजेपी कर सकती है वापसी
असम की बात करें तो Matrize News के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी और सहयोगी दलों को 85-95 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस और सहयोगी दलों को 25-32 सीटें और अन्य को 06-12 सीटें मिलने का अनुमान है.
तमिलनाडु से DMK के लिए अच्छी खबर
वहीं तमिलनाडु में एक बार फिर से DMK की सरकार बन सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक DMK और सहयोगी दलों को 122-132 सीटें मिल सकती हैं जबकि AIADMK और सहयोगी दलों को 87-100 सीटें, एक्टर विजय की पार्टी TVK को 10-12 और अन्य को 00-06 सीटें मिलने का अनुमान है.
केरल में कांग्रेस के लिए खुशखबरी
इसके अलावा अगर केरल की बात करें तो यहां से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. मैटराइज न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को 70-75 सीटें मिल सकती है. वहीं लेफ्ट के नेतृत्व वाला LDF को 60-65-68 सीटें मिलने का अनुमान है. NDA को 03-05 और अन्य को 02-04 सीटें मिल सकती है.
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल ने पुडुचेरी में किसे दिया बहुमत?
वहीं एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए सरकार बरकरार रहने का अनुमान जताया है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 16 से 20 और कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीवीके समेत अन्य पार्टियों को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं.