<
Categories: देश

क्या होता हैं Biometric E- Passport? जानें कौन कर सकता हैं आवेदन और इसकी प्रक्रिया?

Biometric E- Passport: आज हम आपको बताने वाले है कि बायोमीट्रिक ई-पासपोर्ट क्या होता है और कौन- कौन आवेदन कर सकता है, साथ हीं अगर किसी के पास पहले से पासपोर्ट हैं तो उसे क्या करना चाहिए.

What is Biometric E- Passport: भारत डिजिटल प्रगति की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है और इसी क्रम में नागरिकों को अब आधुनिक बायोमीट्रिक ई-पासपोर्ट (Biometric E- Passport) जारी किए जा रहे हैं. पारंपरिक पासपोर्ट की तुलना में यह बायोमेट्रिक पासपोर्ट आधुनिक तकनीक से लैस है, जिसमें सुरक्षा और सुविधा दोनों का ध्यान रखा गया है.

क्या होता हैं बायोमीट्रिक ई-पासपोर्ट? (Biometric E- Passport)

E- Passport का मुख्य आकर्षण इसका कवर पेज है, जिसमें एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है। इस चिप में धारक की सभी महत्वपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहती है. फिंगरप्रिंट, चेहरे की पहचान और अन्य व्यक्तिगत डेटा चिप में संग्रहीत रहते हैं, जिससे पासपोर्ट को नकली बनाना या उसकी डुप्लिकेट कॉपी बनाना लगभग असंभव हो जाता है. सुरक्षा प्रणाली किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को तुरंत पहचान लेती है, जिससे नागरिकों की पहचान सुरक्षित रहती है.

विदेश मंत्रालय ने अप्रैल 2024 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ई-पासपोर्ट सुविधा शुरू की थी. शुरूआत में यह सुविधा कुछ प्रमुख पासपोर्ट सेवा केंद्रों जैसे चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, सूरत, नागपुर, गोवा, जम्मू, शिमला, रायपुर, अमृतसर, जयपुर, रांची और दिल्ली तक सीमित थी. लेकिन जून 2025 से इसे औपचारिक रूप से पूरे देश में लागू कर दिया गया है, हालांकि सभी केंद्रों पर यह सुविधा एक साथ उपलब्ध नहीं होगी.

कौन कर सकता हैं आवेदन?

E- Passport के लिए पात्रता सामान्य पासपोर्ट की तरह ही है. कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है. आवश्यक दस्तावेज़ में पहचान पत्र, पते का प्रमाण और जन्म तिथि का प्रमाण शामिल हैं. आवेदन करने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है.

कैसे करें आवेदन?

  • पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें.
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र चुनें.
  • निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा करें और अपॉइंटमेंट बुक करें.
  • तय तारीख पर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ केंद्र पर पहुंचे.
  • वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक कैप्चर के बाद ई-पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा.

E-पासपोर्ट के फायदे

  1. सुरक्षा: चिप में मौजूद डेटा बदलना या नकली बनाना बेहद मुश्किल होगा।
  2. तेज़ चेकिंग: एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज़ होगी, खासकर उन देशों में जहां ऑटोमेटेड ई-गेट्स हैं।
  3. अंतरराष्ट्रीय मान्यता: भारत का पासपोर्ट वैश्विक मानकों के अनुरूप हो जाएगा।
  4. पहचान सुरक्षा: इलेक्ट्रॉनिक और बायोमेट्रिक फीचर्स मिलकर नागरिकों को पहचान चोरी से बचाएंगे।

जिसके पास पहले से पासपोर्ट हैं वह क्या करें?

इन सारी जानकारी के बाद अब सवाल यह खड़ा होता हैं कि जिन लोगों के पास पहले से पासपोर्ट है वो क्या करें? तो आपको बता दें कि जिन लोगों के पास लीगल पासपोर्ट पहले से उपलब्ध हैं उनको Biometric E- Passport की जरुरत नहीं हैं, केवल जब तक उस पासपोर्ट की डेट एक्सपायर नहीं हो जाती, अगर ऐसा होता हैं तो आपको Biometric E- Passport बनवाने की जरुरत होगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

सीने पर योगी के नाम का टैटू, बिजनौर के ताबिश बोले- मोदी के बाद इन्हें बनते देखना चाहता हूं PM

Bijnor Tabish Nisar: बिजनौर के मुस्लिम युवक ताबिश निसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में…

Last Updated: September 15, 2026 19:56:43 IST

सूरत में ‘मन्नत का राजा’ गणेशोत्सव का 29वां वर्ष, कोणार्क सूर्य मंदिर की थीम पर सजा पंडाल

भटार-अलथाण के कम्युनिटी हॉल में गणेश स्थापना के साथ दस दिनों तक समाजसेवा के कार्य…

Last Updated: September 15, 2026 19:37:20 IST

Delhi: रेखा गुप्ता सरकार ने किसे दिया बड़ा तोहफा? डबल कर दिया इंसेंटिव, विभाग की हुई बल्ले-बल्ले

हाल ही में दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं का इंसेंटिव दोगुना करने का ऐलान किया…

Last Updated: September 15, 2026 19:27:32 IST

Samsung फोन का मदरबोर्ड हुआ खराब, सर्विस सेंटर पहुंचते ही कंपनी ने कही ऐसी बात कि उड़ गए यूजर के होश!

Samsung Phone Motherboard Issue: सैमसंग के फोन में मदरबोर्ड खराबी की शिकायत पर सर्विस सेंटर…

Last Updated: September 15, 2026 18:49:34 IST

गणपति उत्सव में छाईं अंबानी लेडीज, श्लोका की गुजराती बांधनी ने जीता दिल तो ईशा के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

Antilia Ganpati festival: अंबानी परिवार के एंटीलिया स्थित गणपति उत्सव में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत…

Last Updated: September 15, 2026 18:41:35 IST