<
Categories: मनोरंजन

पहले ‘शार्क टैंक इंडिया’ अब राइज एंड फॉल, कौन है ये मालामाल Ashneer Grover?

Who Is Ashneer Grover: शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर अपनी बोल्ड पर्सनालिटी से लगातार सुर्खियां बटोरते रहे हैं। बिग बॉस 18 में सलमान खान के साथ मंच साझा करने के बाद, अशनीर अब एक नए अनस्क्रिप्टेड रियलिटी शो "राइज़ एंड फ़ॉल" के होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं।

Know About Ashneer Grover: भारत के बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर(Ashneer Grover) भारतीय फिनटेक कंपनी भारतपे (Bharat Pay) के पूर्व सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक (एमडी) हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 2018 में शाश्वत नकरानी और भाविक कोलाडिया के साथ मिलकर की थी. ग्रोवर ‘शार्क टैंक इंडिया’ (Shark Tank India) नाम रियलिटी टीवी शो में एक निवेशक के रूप में भी दिखाई दिए थे और अब वह रियलिटी शो “राइज़ एंड फ़ॉल” (Rise And Fall) के होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं. 

पढ़ाई और करियर

अशनीर ग्रोवर का जन्म 14 जून, 1982 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे और उनकी मां एक टीचर थीं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राष्ट्रीय राजधानी से पूरी की और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की. भारतपे की स्थापना से पहले, उन्होंने कोटक इन्वेस्टमेंट बैंक, ग्रोफ़र्स, पीसी ज्वैलर लिमिटेड और अमेरिकन एक्सप्रेस सहित कई कंपनियों में काम किया. 

बिग बॉस के स्टेज पर पहुंचे थे अश्नीर ग्रोवर

बिग बॉस 18 के एक एपिसोड में सलमान खान के साथ दिखाई देने के बाद अशनीर ग्रोवर को सोशल मीडिया पर तीखी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वहीं अब, शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज और उद्यमी ने साझा किया है कि उनकी उपस्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और विवाद पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया गया. दरअसल अशनीर ग्रोवर नवंबर 2024 में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान बिग बॉस सीजन 18 में शामिल हुए. शो में अपनी बातचीत के दौरान, सलमान ने अशनीर को उनके बारे में अतीत में दिए गए कई बयानों के लिए बुलाया.

सलमान खान ने खुद दूर की थी गलतफहमी

2023 में एक पॉडकास्ट पर अशनीर ने सलमान के साथ फ़ोटो खिंचवाने की अनुमति न मिलने की बात कही थी. बिग बॉस 18 में, सलमान खान ने अशनीर ग्रोवर से इसी बारे में मीटिंग आपके साथ नहीं, बल्कि आपकी टीम के साथ हुई थी. हमारी कोई चर्चा नहीं हुई है. मैंने देखा कि आपने क्या कहा. आपने यह पेश किया कि हमने आपको बेवकूफ़ बनाया. यह गलत है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST