<
Categories: देश

कौन हैं हासीरानी रथ? जिन्हें बीजेपी ने नंदीग्राम की हाई-प्रोफाइल सीट से दिया टिकट; रेजीनगर से किसे बनाया उम्मीदवार?

Who is Hasirani Rath: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने हसीरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है, लेकिन इस फैसले के पीछे राजनीतिक कहानी काफी गहरी है. दिवंगत PA की मां का चुनावी मैदान में उतरना और सुवेंदु अधिकारी का यह दांव बंगाल की राजनीति में क्या नया मोड़ लाएगा? जानिए पूरी खबर...

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों, रेजीनगर और नंदीग्राम में होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने रेजीनगर सीट से सखराव सरकार को मैदान में उतारा है, वहीं सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली नंदीग्राम सीट से हासीरानी रथ पर दांव खेला है.

हासीरानी रथ कोई नया नाम नहीं हैं; वे सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की मां हैं. 6 मई 2026 को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दुखद घटना के बाद से ही बीजेपी लगातार उनके परिवार के संपर्क में थी और आखिरकार पार्टी ने उनकी मां पर भरोसा जताते हुए उन्हें नंदीग्राम जैसी अहम सीट से उम्मीदवार बनाया है.

आज नामांकन दाखिल करेंगी हासीरानी रथ

हासीरानी रथ आज अपना नामांकन पत्र जमा करेंगी. इस दौरान सुवेंदु अधिकारी के अलावा राज्य और जिले के कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे. वे हल्दिया उप-विभागीय अधिकारी (SDO) के दफ्तर में अपना पर्चा भरेंगी. नामांकन से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की और इसके बाद हल्दिया के कमदमाता इलाके से करीब एक किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए अधिकारियों के दफ्तर पहुंचेंगी.

कौन हैं हासीरानी रथ?

62 साल की हासीरानी रथ पूर्वी मेदिनीपुर के चांदीपुर इलाके के कुलुप गांव की रहने वाली हैं. वे लंबे समय से स्थानीय राजनीति से जुड़ी रही हैं और पंचायत स्तर पर प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुकी हैं. साल 2013 से 2018 के बीच वे चांदीपुर पंचायत समिति में महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति (कर्मध्यक्ष) रह चुकी हैं.

हासीरानी का कहना है कि वे 1998 से ही राजनीति में सक्रिय हैं. शुरुआत में वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ी थीं, लेकिन रथ परिवार का अधिकारी परिवार से 20 साल से भी ज्यादा पुराना राजनीतिक और व्यक्तिगत रिश्ता रहा है. जब दिसंबर 2020 में सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा, तो हासीरानी और उनका पूरा परिवार भी उनके साथ बीजेपी में शामिल हो गया. बता दें कि 2024 में उनके पति का निधन हो गया था.

कब होंगे उपचुनाव?

चुनाव आयोग ने रेजीनगर और नंदीग्राम, दोनों सीटों पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है:

  • मतदान तिथि: 6 अक्टूबर
  • मतगणना और नतीजे: 9 अक्टूबर
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 16 सितंबर
  • कागजातों की जांच (स्क्रूटनी): 17 सितंबर
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख: 19 सितंबर
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST

Govinda Extra Marital Affair: गोविंदा की जिंदगी में सुनीता की जगह क्या है? अभिनेता ने बताया हमारे यहां डिवोर्स शब्द ही नहीं है

Govinda Extra Marital Affair: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते…

Last Updated: October 25, 2026 19:25:30 IST

Murder of elderly woman in Mathura: मथुरा में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया हमला

Murder of elderly woman in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बंगाली घाट क्षेत्र की…

Last Updated: October 25, 2026 19:05:19 IST

रामायणम के नए गाने ‘मंगल रंग’ में दिखी राम-सिया की प्रेम कहानी, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

Ramayanam mangal rang song released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ का दूसरा…

Last Updated: October 25, 2026 18:26:15 IST